Header Ads

बिना ब्लाउज पहने महिलाएं शेयर कर रहीं फोटोज, जानिए क्या है सच्चाई


सोशल मीडिया पर इन दिनों महिलाओं की बिना ब्लाउज के साड़ी पहने कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोशल साइट इंस्टाग्राम पर साड़ी प्रेमियों ने इस कैम्पेन को चलाया है। जिसे ‘ब्लाउज फ्री साड़ी’ नाम दिया गया है। इस कैम्पेन में कई महिलाएं हिस्सा ले चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज...

- मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर चलाऐ गए कैम्पेन ‘ब्लाउज फ्री साड़ी’ तहत महिलाएं जोर- शोर से हिस्सा ले रही हैं। इस कैम्पेन में वे बिना ब्लाउज के साड़ी में अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं।
- इंस्टाग्राम पर यह अकांउट saree.man के नाम से है। इस पर अब तक 1 हजार से ज्यादा पोस्ट की जा चुकी हैं। साथ ही इसे साढ़े 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो भी कर चुके हैं।
- इस अकाउंट पर जाकर देखा जाए तो पता चलता है कि ये अकाउंट दरअसल साड़ी पहनने के पारंपरिक भारतीय के साथ ही नए तरीकों को प्रमोट करने के लिए बनाया गया है। जिसमें महिलाएं अलग-अलग तरीके से साड़ी पहनकर अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। जिसमें बिना पेटीकोट और ब्लाउज के साड़ी पहनने के ड्रेसिंग सेंस को भी बताया जा रहा है।
- हालांकि, इस अकाउंट पर बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी महिलाओं की फोटोज को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।