Header Ads

बिग बॉस : धमाल मचाने आ रहीं हैं ढिनचैक पूजा, इस मॉडल के साथ लेंगी एंट्री !


बिग बॉस में एक तरफ सभी लोग प्रियांक शर्मा की घर में वापसी का इंतज़ार कर रहें हैं, वहीं दूसरी तरफ ढिनचैक पूजा के फैन्स उन्हें शो में ना देखने की वजह से उदास है.

लेकिन आज की खबर सुन कर ढिनचैक पूजा के फैन्स के फैन्स ख़ुशी से झूम उठेंगे. जी, ताज़ा खबर ये है कि ढिनचैक पूजा जल्द ही घर में एंट्री लेने वाली है और वो भी प्रियांक के साथ.

बिग बॉस के घर में ढिनचैक पूजा की एंट्री

ढिंचैक पूजा और प्रियंक शर्मा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे… यानि जल्द ही आप सेल्फी मैंने ले ली है…, दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर…, स्वैग वाली टोपी…जैसे गाने बिग बॉस के घर के अंदर ढिनचैक पूजा की ‘मधुर’ आवाज में सुन पाएंगे.

याद दिला दें कि प्रियांक शर्मा को अपने मिस बिहेवियर की वजह से सलमान खान ने पहले ही वीकेंड के वार में बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया था… दरअसल, पहले हफ्ते में प्रियांक, विकास शर्मा और आकाश ददलानी के झगड़े के बीच कूद पड़ते हैं और आकाश के साथ धक्का-मुक्की कर जाते हैं.

इस बात से गुस्साए सलमान खान उन्हें घर से निकलने का रास्ता दिखाते हैं. लेकिन अब प्रियंक घर में वापसी करने वाले हैं, वो भी ढिनचैक पूजा के साथ.