Header Ads

बॉबी देओल से श्रुति हासन तक, ये हैं 12 सुपरफ्लॉप स्टार किड्स


बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिनका करियर सुपरफ्लॉप रहा है।

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने अपने दौर में फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। हालांकि जितनी सक्सेस इन्हें मिली उतनी इनके बच्चों को कभी नहीं मिली।

 ऐसे ही एक एक्टर है बॉबी देओल, जिन्हें हाल ही में 'रेस' सीरीज की फिल्म 'रेस 3' ऑफर हुई है। वैसे बॉबी की गिनती बॉलीवुड में फ्लॉप स्टार किड्स में की जाती है। धर्मेंद्र के बेटे बॉबी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल नहीं पाए। उन्होंने 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था...


1. फिल्म 'बरसात' से डेब्यू करने वाले बॉबी देओल की इसी साल फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' आई थी, जो सफल नहीं रही। उनकी अपकमिंग फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' और 'रेस 3' हैं। उन्होंने 'गुप्त' (1997), 'सोल्जर' (1998), 'बादल' (2000), 'अजनबी' (2001), 'हमराज' (2002), 'अपने' (2007) जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन वे इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए।

2. श्रुति हासन

पिता- कमल हासन
श्रुति हासन ने लक (2009) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 'दिल तो बच्चा है जी' (2011), 'रमैया वस्तावैया' (2013), 'डी डे' (2013), 'वेलकम बैक' (2015) जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। वे इसी साल आई फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आईं थीं।

3. उदय चोपड़ा

पिता- यश चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'मेरे यार की शादी है' (2002), 'मुझसे दोस्ती करोंगे' (2003), 'सुपारी' (2003), 'धूम' (2004), 'नील एन निक्की' (2005) सहित अन्य फिल्मों में नजर आए। वे आखिरी फिल्म 'धूम 3' (2013) में दिखे थे।

4. शादाब खान

पिता- अमजद खान
शादाब खान ने 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से डेब्यू किया था। इसके उन्होंने 'बेताबी' (1997), 'हे राम' (2000) जैसी फिल्मों में काम किया। वे 2000 के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। उनका बॉलीवुड करियर सुपरफ्लॉप रहा।

5. ईशा देओल


पिता- धर्मेंद्र
ईशा देओल को उनकी डेब्यू मूवी 'कोई मेरे दिल से पूछे' (2002) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कुछ तो है' (2003) 'चुरा लिया है तुमने' (2003), 'धूम' (2004), 'काल' (2005), 'दस' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया। ईशा की गिनती भी फ्लॉप स्टार्स में की जाती है। वे आखिरी बार 'किल देम यंग' में नजर आईं थीं। फिलहाल ईशा प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।

6. फरदीन खान

पिता - फिरोज खान
साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' के जरिए अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले फरदीन ने 'जंगल' (2000), 'प्यार तूने क्या किया' (2001), 'फिदा' (2004), 'देव' (2004), 'ऑल द बेस्ट' (2009) जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। वे आखिरी बार 'दुल्हा मिल गया' (2010) फिल्म में नजर आए थे।

7. अक्षय खन्ना


पिता- विनोद खन्ना
अक्षय खन्ना ने 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' (1997), 'दिल चाहता है' (2001), 'रेस' (2008), 'हंगामा' (2003), 'हलचल' (2004) में काम किया और ये फिल्में हिट भी रही, लेकिन वे इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं कर पाए। अक्षय की 2016 में आई फिल्म 'ढिशूम' भी फ्लॉप ही रही। उनकी अपकमिंग फिल्म 'इत्तेफाक' है।

8. तनिषा मुखर्जी


मां- तनुजा
तनिषा मुखर्जी ने 'श्श' (2003) फिल्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'नील एन निक्की' (2005), 'सरकार' (2005), 'सरकार राज' (2008), 'तुम मिलो तो सही' (2010) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाई। वे आखिरी बार फिल्म 'आन' (2016) में नजर आई थी।

9. कुमार गौरव


पिता- राजेंद्र कुमार
कुमार गौरव ने 1981 में आई सुपरहिट फिल्म 'लव-स्टोरी' से डेब्यू किया। 1985 में आई फिल्म 'नाम' भी सफल रही। लेकिन इसके बाद उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जो सफल रही हो। उन्होंने 'तेरी कसम' (1981), 'लवर्स' (1982), 'रोमांस' (1983), 'ऑल राउंडर' (1984), 'फूल' (1993), 'गैंग' (2002) सहित कई फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2002 में आई फिल्म कांटे में नजर आए थे।

10. मिमोह चक्रवर्ती


पिता- मिथुन चक्रवर्ती
मिमोह इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं कर पाया। मिमोह ने 2008 में फिल्म 'जिमी' से डेब्यू किया था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने 'द मर्डरर' (2011), 'हॉन्टेड-थ्रीडी' (2011), 'लूट' (2011), 'रॉकी' (2013), 'इश्केदारियां' (2015) फिल्मों में काम किया। लेकिन कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। वे इश्केदारियां (2015) के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।

11. पुरु राजकुमार


पिता- राजकुमार
पुरु ने 1996 में फिल्म 'बाल ब्रम्हचारी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद वे 'मिशन कश्मीर' (2000), 'हमारा दिल आपके पास हैं' (2000), 'खतरों के खिलाड़ी' (2001), 'अर्जुन देवा' (2001), 'एलओसी कारगिल' (2003), 'दुश्मनी' (2009) में काम किया। पुरु आखिरी बार फिल्म 'एक्शन जैक्शन' (2014) में नजर आए थे।

12. तुषार कपूर


पिता- जितेंद्र
तुषार कपूर ने 2001 में 'मुझे कुछ कहना है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'जीना सिर्फ तेरे लिए' (2002), 'ये दिल' (2003), 'गायब' (2004), 'खाकी' (2004) 'क्या कूल है हम' (2005) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'गोलमाल' सीरिज की मल्टीस्टारर फिल्मों में भी काम किया। 'गोलमाल सीरिज' की फिल्में हिट रही हैं। बावजूद इसके वे फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने में सफल नहीं हो पाए। उनकी अपकमिंग फिल्म है 'गोलमाल अगेन'।