ट्रॉले से टक्कर के बाद उड़ गए टूरिस्ट बस के परखच्चे, 3 की मौत 2 दर्जन घायल
बेरी के झज्जर-भिवानी रोड पर स्थित मेन चौक के पास एक टूरिस्ट बस और ट्रॉले की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसे। इसमें चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 3 बस यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन के लगभग घायल हैं। ट्रॉला चालक फरार है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
- घटना गुरुवार अल सुबह 4 बजे की है। बीकानेर से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस भिवानी की तरफ से आ रही थी। जबकि ट्रॉला जहाजगढ़ की तरफ से आ रहा था।
- बेरी के मेन चौक पर पहुंचते ही दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर दोनों वाहन सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गए।
- इससे चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बस में सवार सभी यात्री सोए हुए थे। हादसे के कई घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इसमें दो दर्जन से अधिक घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल व रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
- इलाज के दौरान तीन की अभी तक मौत हो चुकी है।
बेरी चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
- घायलों व मृतकों की पहचान की जा रही है। ट्रॉला चालक अभी मौके से फरार है। घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment