Header Ads

शत्रुघ्न सिन्हा नहीं लौटा पाए संजीव कुमार के 10 लाख रुपये, वजह अजीब है


संजीव कुमार की फिल्म जगत में पहचान एक ऐसे कलाकार के रूप में रही है, जो अपने टैलेंट के दम पर किसी भी किरदार में जान डाल सकता था। वो हर तरह चैलेंजिंग रोल निभाने के लिए तैयार रहते थे।

 यही कारण था कि जिस उम्र में अभिनेता हीरो का रोल करते हैं, उस उम्र में संजीव कुमार ने हीरो के पिता भूमिका बड़े ही शानदार ढंग से निभाई।

संजीव कुमार का फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई सम्मान करता था। उस दौर के सभी अभिनेताओं के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी।

 खासकर, ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनका तगड़ा यराना था। संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘खिलौना’ में शत्रुघ्न को खलनायक की भूमिका संजीव के कहने पर ही मिली थी।

 ‘खिलौना’ में संजीव के साथ-साथ शत्रुघ्न के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म से दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी।

1985 में पूनम सिन्हा से शादी के बाद शत्रुघ्न को पैसे की काफी जरूरत थी। उस दौरान वो पैसे मांगने के लिए ‘शोमैन’ के नाम से मशहूर प्रसिद्ध फिल्मकार सुभाष घई के पास गए।

लेकिन, सुभाष घई ने उनकी मदद करने से इंकार कर दिया। हताश शत्रुघ्न ने इसके बाद संजीव कुमार से पैसे मांगे।

 संजीव कुमार ने तुरन्त 10 लाख रुपये निकालकर शत्रुघ्न को दे दिए और कहा कि जब तुम्हारे पास हो जाएंगे, तब लौटा देना। लेकिन, शत्रुघ्न सिन्हा, संजीव कुमार को वो पैसे कभी नहीं लौटा पाए।

दरअसल, इस घटना के कुछ ही दिनों के बाद ही संजीव कुमार का निधन हो गया।

चूंकि संजीव कुमार ने शादी नहीं की थी, इस वजह से शत्रुघ्न की समझ में नहीं आया कि वे संजीव का पैसा वापस किसे करें।

हालांकि, संजीव कुमार का कई हीरोइनों के साथ अफेयर हुआ था, लेकिन शादी किसी के साथ नहीं हो पाई। सुलक्षणा पंडित तो संजीव कुमार से बेहद प्यार करती थीं, उन्होंने संजीव को शादी के लिए भी प्रपोज किया था, लेकिन संजीव ने मना कर दिया।

 इसका कारण था कि संजीव, हेमा मालिनी से प्यार करते थे। हालांकि, हेमा मालिनी का अफेयर उस समय जितेन्द्र के साथ चल रहा था और बाद में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ शादी कर ली।

इस तरह से संजीव कुंवारे ही रह गए थे।

संजीव कुमार का कोई वारिस नहीं होने की वजह से शत्रुघ्न उनका पैसा नहीं लौटा पाए और वे आज भी संजीव कुमार के कर्जदार हैं।