ऐसा दिखता है मानुषी का पुश्तैनी घर, इस वजह से फैमिली ने छोड़ा था गांव
चीन के सान्या सिटी एरीना में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर की फैमिली को करीब 30 साल पहले नौकरी के लिए गांव छोड़ना पड़ा था। अब उनकी पूरी फैमिली दिल्ली में रहती है, लेकिन बहादुरगढ़ के बामडौली गांव से उनका पुराना नाता रहा है। बामडौली गांव में मानुषी का पुराना घर आज भी मौजूद है, लेकिन काफी सालों से बंद पड़ा है।
- गांव में एक मंदिर भी है जो उसके दादा मुंशी राम व भरत सिंह ने साल 1967 में एक मंदिर बनवाया था और महाशिवरात्रि के मौके पर वह अपने माता -पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती है। इस मंदिर की देख रेख के लिए पंडित अशोक मिश्रा रहते है।
- मानुषी का जन्म भी रोहतक में हुआ है। फिलहाल मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। मानुषी पढ़ाई के साथ साथ फैशन की दुनिया में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।
- मानुषी के पिता मित्र बसु पेशे से डॉक्टर हैं जो फिलहाल दिल्ली के इनमास इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और मां नीलम इब्मास काॅलेज में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं।।
- इसी साल जून में फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद वह गांव में आई थी तो उसने कहा था कि हरियाणा की आन-बान-शान तो एक औरत ही है।
- वे परदे के पीछे रहने वाली नहीं, बल्कि परदे से बाहर आकर अपनी पहचान बनाने वाली महिलाएं हैं। इसलिए औरतों को घूंघट में रखने की बजाय उड़ने के लिए आसमान दें।
- गांव पहुंचने पर मानुषी ने कहा कि वह बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए आई है।
- मानुषी ने बताया कि उसे लगा कि देशभर से इतनी शुभकामनाएं मिल रही हैं ऐसे में अपने गांव जाकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
- मेडिकल की पढ़ाई और ब्यूटी कॉम्पिटिशन के बीच तालमेल पर मानुषी ने कहा कि यह उनका पहला शौक रहा है। दोनों के बीच तालमेल में कठिनाई तो आती है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलते हुए मानुषी ने कहा था कि यह पूरे समाज के खिलाफ है। इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
कॉम्पिटिशन में मिस इंडिया मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए और क्यों? उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।
- मानुषी की इस कायमाबी पर बामडौली गांव में जश्न का माहौल है। शाम को जब उसकी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का पता चला तो पूरे गांव में खुशी लहर दौड़ गई। पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे।
- गांव के डॉक्टर करण सिंह प्रदीप छिल्लर ठेकेदार, देवेंद्र पहलवान , राजेंद्र ओम प्रकाश का कहना है कि उनकी बेटी ने पूरे वर्ल्ड में गांव का नाम रोशन किया हैं। उनका मानना है कि मानुषी से प्रेरणा लेकर उनके गांव की और भी बेटियां आगे आएंगी।

Post a Comment