ये हैं भारत के Top 5 ढोंगी बाबा, भक्ति की आड़ में करते थे ऐसे-ऐसे कारनामे
बाबा रामरहीम के कारनामे सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि भारतीय अपने अंधविश्वास में ऐसे कितने बाबाओं को जन्म देंगे? भारत में बाबाओं को भगवान का रूप मान कर उनकी पूजा की जाती है।
बाबाओं के सामने अपनी समस्याएं जाहिर कर लोग उनसे मुक्ति के तरीके पूछते हैं। जो भी उपाय उन्हें बताए जाते हैं, उन्हें पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसे कई पाखंडी बाबाओं के राज सामने आए हैं कि अब ये विश्वास चरमराता दिखाई दे रहा है। भक्ति और आस्था के नाम पर करते थे काली करतूत
सामने आई थी बाबा की सेक्स सीडी
भारत के विवादित धर्मगुरुओं की लिस्ट में नित्यानंद स्वामी का नाम प्रमुखता से आता है। बाबा उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब 2010 में एक एक्ट्रेस के साथ सेक्स करते हुए उनकी कथित सीडी एक टीवी चैनल पर प्रसारित की गई थी। पुलिस कार्रवाई में स्वामी के बंगलुरु के पास स्थित आश्रम से कंडोम और गांजा बरामद हुआ था।
एक महिला ने टीवी चैनल पर आकर आरोप लगाया था कि स्वामी लंबे वक्त से उनका रेप कर रहा था। इसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने स्वामी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। महिला ने आरोप लगाया था कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
बांझ महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का इल्जाम
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के ढोंगी बाबा रामशंकर तिवारी को उनके भक्त परमानंद के नाम से भी जानते थे। इनके ऊपर बांझ महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का इल्जाम है। इस पाखंडी का शिकार हुई महिलाओं के मुताबिक, बाबा सीसीटीवी कैमरा के सामने ही उन्हें गलत ढंग से छूता था। इस बाबा का भांडा तब फूटा, जब इसके ऑफिस का कम्प्यूटर खराब हो गया। उसके रिपेयरिंग के दौरान ये वीडियोज सामने आए। एक महिला ने बाबा पर धोखाधड़ी और मारपीट कर रेप करने का इल्जाम लगाया, जिसके बाद पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बाबा बन चलाता था सेक्स रैकेट
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रहने वाले संत भिमानंद महाराज का असली नाम शिव मूरत है। इस पाखंडी बाबा ने कुछ ही सालों में करोड़ों की प्रोपर्टी बना ली। महाराज के प्रवचन सुनने लाखों लोग आते थे। लेकिन इस ढोंगी बाबा के काले कारनामे ज्यादा दिन नहीं छिप सके। 1998 से 2010 तक इस बाबा को कई सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। लेकिन हर बार वो बेल पर बाहर आ जाता था।
इलाज के बहाने पूरी करता था हवस
भारत के लाखों लोगों की आस्था को तब करारा झटका लगा, जब संत आसाराम बापू के ऊपर रेप, छेड़खानी और हत्या का मुकदमा चला। पहले तो लोगों को इस पर विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसे सबूत आए कि लोगों की आस्था टूट गई।
बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी
आसाराम के जेल जाने के बाद उसके बेटे साईं पर भी गंभीर इल्जाम लगे। दरअसल, 2008 में मोटेरा स्थित आसाराम गुरुकुल में दो छात्राओं की मौत हो गई थी। उस समय मामले को दबाने की काफी कोशिशें की गई थी। 2009 में एक शख्स ने आरोप लगाया कि आश्रम में लड़कियों का शोषण होता है। साथ ही उन्हें मारने के लिए तंत्र-मंत्र का इस्तेमाल किया जाता था


Post a Comment