Header Ads

एक्स-टीम मेंबर की वजह से गर्लफ्रेंड से अलग हुए कपिल शर्मा, तोड़ दी शादी


कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी तोड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल की एक एक्स-टीम मेंबर की वजह से ऐसा हुआ, जो उन्हें एकतरफा प्यार करती है। कहा जा रहा है कि कपिल की यह एक्स-कलीग हमेशा से उनके खिलाफ काम करती आई है, लेकिन खुद कपिल उसके खिलाफ एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करते। ये टीम मेंबर कौन है, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है।

लेकिन कथिततौर पर इसी ने कपिल और सुनील के झगड़े का खुलासा मीडिया में किया था। किसी को कपिल और अपने बीच नहीं आने देना चाहती यह एक्स-टीम मेंबर

- रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक्स-टीम मेंबर कपिल और अपने बीच किसी को भी नहीं आने देना चाहती।

- जब यह अपने और कपिल के लिंकअप की खबर खुद ही फैलाने लगी तो कपिल ने गिन्नी के साथ अपनी शादी की अफवाह उड़ाकर उनपर ब्रेक लगा दिया। लेकिन अब कपिल और गिन्नी की शादी नहीं हो रही। बावजूद इसके यह एक्स-टीम मेंबर अपने और कपिल के बीच किसी को नहीं आने देना चाहती।

- बता दें कि गिन्नी से पहले कपिल का नाम उनके प्रोडक्शन हाउस के9 की क्रिएटिव हेड (अब एक्स) प्रीति सिमोस के साथ जुड़ता रहा है। हालांकि, न कभी कपिल और न ही प्रीति ने इस बात को खुलकर स्वीकार किया। कुछ महीने पहले प्रीति कपिल के प्रोडक्शन हाउस को अलविदा कह चुकी हैं।

मार्च में गिन्नी को कपिल ने बताया था अपनी पत्नी

- इसी साल मार्च में कपिल ने अचानक फेसबुक पर गिन्नी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, "मेरी पत्नी से मिलिए...मैं उसे दीपिका (पादुकोण) से ज्यादा प्यार करता हूं।"
- इसके बाद चर्चा तेज थी कि कपिल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, तब नेक्सा न्यूज़  से खास बातचीत के कपिल ने कहा था कि उन्होंने शादी नहीं की है।"

- कपिल ने कहा था, " "मैं अपने फैन्स को सरप्राइज देना पसंद करता हूं और आज उनका रिस्पॉन्स देखकर मैं खुश हूं। जी हां, मैं गिन्नी को बहुत प्यार करता हूं और मुझे लगता है कि यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए। गिन्नी बहुत ही सिंपल और स्वीट लड़की है। वह मेरी जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में साथ रही। मेरी मां उसे बहुत पसंद करती है और जो मेरी मां की पसंद, वही मेरी पसंद।"

- बाद में ऐसी खबर आई थी कि कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ हुई फाइट को दबाने के लिए गिन्नी को अपनी पत्नी बता दिया था। ताकि लोगों का ध्यान फाइट से हटकर उनकी शादी पर चला जाए।

साल 2014 में नेक्सा न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कपिल के भाई अशोक शर्मा ने कहा था, "कपिल जालंधर की भवनीत चतरथ से शादी करना चाहते हैं, जिन्हें प्यार से लोग गिन्नी कहकर बुलाते हैं। दोनों एक साथ कॉमेडी शो 'हंस बलिए' में काम कर चुके हैं।"

कॉलेज के दिनों से जानते हैं गिन्नी को

इसी साल मार्च में गिन्नी से अपने रिलेशनशिप के बारे में कपिल ने कहा था, "मैं गिन्नी को अपने कॉलेज के दिनों से जानता हूं।

लेकिन ईमानदारी से कहूं तो कुछ महीनों से मैं उसे बेहतर तरीके से जान पाया हूं। लेकिन गिन्नी हमेशा मेरा ख्याल रखती रही। हमारे रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अब मैंने उससे शादी करने का मन बना लिया है। मेरा मानना है कि मुझे गिन्नी से अच्छी लड़की नहीं मिल सकती।

वह बहुत ही डाउन टू अर्थ है और मेरे डिसीजन से खुश है।" जब कपिल से पूछा गया कि वे कब शादी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "अभी तक डेट तय नहीं हुई है। लेकिन यह अगले साल हो सकती है। इसके बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगा। फिलहाल, मैं अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत दौर को एन्जॉय करना चाहता हूं।"

2013 में गिन्नी ने ऑफिशियल कर दिया था रिलेशनशिप

कथिततौर पर गिन्नी ने कपिल के साथ अपने रिलेशनशिप को 2013 में ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, इसे ज्यादातर लोगों ने नोटिस नहीं किया। एक फ्रेंड से चैटिंग के दौरान भवनीत ने माना था कि वे कपिल को डेट कर रही हैं।

मीनाक्षी नाम की फ्रेंड ने गिन्नी द्वारा शेयर की गई कपिल की फोटो पर कमेंट किया था, "वे बहुत ही हैंडसम है और तुमने कभी बताया ही नहीं कि तुम इतनी लकी गर्ल हो।" इसी फोटो पर प्रभजोत नाम की दूसरी फ्रेंड ने लिखा था, "बिल्कुल, भगवान का आशीर्वाद दोनों पर बना रहे।"