Header Ads

Taapsee और Aahana Kumra ही नहीं इन एक्ट्रेसेज़ को भी बिकिनी पहनने के लिए किया गया है ट्रोल


आखिर कब तक हम संस्कारों के नाम पर दूसरों की लाइफ में दखलअंदाज़ी करते रहेंगे और कब तक सभ्यता की आड़ में एक्ट्रेसेज़ के पहनावे पर उंगली उठाते रहेंगे?

 इस तरह के लोगों का सबसे आसान निशाना होती हैं एक्ट्रेसेज़, जिनकी पॉप्युलैरिटी की वजह से इनकी हर चीज़ सोशल मीडिया पर पब्लिक रहती है

 ऐसे ही ट्रोल्स का लेटेस्ट शिकार बनीं हैं Lipstick Under My Burkha की एक्ट्रेस Aahana Kumra, जिन्हें बिकिनी पहनने के लिए नेगेटिव कॉमेंट्स का सामना करना पड़ा

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी एक्ट्रेस को अपनी लाइफ एंजॉय करने, अपने पसंद के कपड़े पहनने और खासकर कि बिकिनी पहनने के लिए लोगों के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा हो. हाल ही में Taapsee Pannu और उससे पहले Deepika Padukone को भी बिकिनी पहनने के लिए ट्रोल किया जा चुका है.

Taapsee Pannu ने Judwaa 2 से अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की और लोगों ने इन्हें ट्रेल करने का मौका नहीं छोड़ा.

Aneri Vajani ने International Yoga day पर अपनी ये फोटो शेयर की जिसके बाद इन्हें पतली होने के लिए ट्रोल किया गया.

Fatima Sana Sheikh ने एक फोटोशूट के लिए इस बॉडीसूट में पोज़ किया जिसके बाद इन्हें बेशर्म कह के ट्रोल किया गया और इन्हें इनके धर्म की भी दुहाई दी गई.

Sonarika Bhadoria जो पार्वती के रूप में पॉप्युलर हैं ने कुछ समय पहले बिकिनी में अपनी ये फोटो शेयर की थी जिसके बाद इन्हें ट्रोल किया गया बेशर्म कह कर.

टीवी की सबसे हॉट बहुओं में से एक Rubina Dilaik को भी बिकिनी पहनने के लिए ट्रोल किया गया जा चुका है.

Deepika Padukone ने Maxim मैगज़ीन के लिए ये शूट करवाया था जिसके बाद ट्रोल्स को फिर मौका मिल गया अपनी गिरी हुई सोच दिखाने का