Header Ads

17 साल के खिलाड़ी ने रचा नया इतिहास, पर नहीं टूटा सचिन का रिकॉर्ड


17 साल 320 दिन के पृथ्वी शॉ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सेन्चुरी लगाने वाले यंगेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं।

मुंबई के यंग क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने दलीप ट्रॉफी में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पृथ्वी इस टूर्नामेंट के फाइनल में सेन्चुरी लगाने वाले यंगेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने इंडिया रेड के लिए ओपनिंग करते हुए फाइनल में 154 रन की इनिंग खेली। ये उनका दलीप ट्रॉफी में डेब्यू भी था।

पृथ्वी यहां सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड से पीछे रह गए। सचिन के नाम दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में सेन्चुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रणजी डेब्यू में भी लगा चुके हैं सेन्चुरी...

- 17 साल 320 दिन के पृथ्वी शॉ इससे पहले रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में भी सेन्चुरी लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

- जनवरी, 2017 में रणजी डेब्यू में मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने तमिलनाडू के खिलाफ मैच की दूसरी इनिंग में 120 रन बनाए थे।

- तब उनकी उम्र 17 साल और 57 दिन थी। रणजी में सबसे कम उम्र में सेन्चुरी लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंडुलकर के नाम है।

नहीं टूटा सचिन का रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ ने 17 साल 320 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में सेन्चुरी लगाई। वो सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। सचिन ने ये कारनामा 17 साल 262 दिन की उम्र में किया था।