ये सांप का बच्चा नहीं है, Photos में देखिए कितना डरावना हो सकता है नेचर
अक्सर नेचर की खूबसूरती की मिसाल दी जाती है। लेकिन कुदरत जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही डरावनी भी हो सकती है। हम तूफान, बाढ़ और भूकम्प की बात नहीं कर रहे हैं। वो तो तबाही लाते हैं। हम बात कर रहे हैं प्रकृति के छोटे-छोटे जीवों और पौधों की। वे खुद या उनकी बनाई संरचनाएं इतनी डरावनी हो सकती हैं कि उन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के दिल दहल जाएं।
तस्वीर में हूबहू सांप की तरह दिखने वाला जीव सांप नहीं है। न तो वह सांप की तरह बड़ा है, न ही उसमें जहर है। वह तो इतना हानरहित है कि उसके जैसे कई जीवों को आप मसलकर फेंक चुके होंगे या अनजाने में खा भी चुके होंगे।
-यह स्नेक हेड कैटरपिलर है। यानी इल्ली। वैसी ही इल्ली, जो कई बाई गोभी या फल काटते वक्त निकल आती है। इल्ली ही बड़ी होकर तितली या मॉथ बनती है।
-स्नेक हेड कैटरपिलर हेमरोप्लेन्स ट्रिप्टोलेमस नामक मॉथ का शुरुआती रूप है। यह शिकारियों से बचने के लिए इसका अनुकूलन है।
-दरअसल, इल्ली इतनी छोटी और नर्म होती है कि कोई भी चिड़िया या जीव इसे खा जाता है। ऐसे शिकारियों से बचने के लिए इस इल्ली ने सांप का रूप लेना सीख लिया है। आप इस तथाकथित सांप के मुंह के पीछे देखेंगे, तो इल्ली के पैर नजर आ जाएंगे।
एक पुरानी डॉल के सिर में घुसने की कोशिश करता हर्मिट केकड़ा। केकड़े और डॉल के मेल से बनी यह आकृति भुतहा नजर आ रही है।
लकड़ी के स्टेच्यु के इर्द-गिर्द बना बड़ी बर्र का छत्ता।
अजगर पालन केंद्र में अजगरों के दो तरह के बच्चे कलर के आधार पर खुद ही अलग होकर गुच्छे के रूप में सिमटकर बैठे हैं।
सिमोथोआ एग्जीगुआ नामक एक परजीवी किसी मछली के मुंह से होता हुआ उसके गलफड़ों में प्रवेश कर जाता है और उसकी जीभ को खाकर वहीं जम जाता है।
यह एक तरह की फंगस है। इसका नाम है डेविल्स फिंगर। जाहिर है, इसके डरावने रूप को देखकर ही यह नाम दिया गया है।
यह युलेजिस्का गिगेन्टीन नामक अंटार्कटिक वर्म है, यानी एक कीड़ा।
छिपकली की तीन पूंछ उग आई हैं।
एक पुरानी डॉल के आसपास बना बर्र का छत्ता।
ये सूखे फूल हैं, जो खोपड़ियों की तरह दिख रहे हैं।


Post a Comment