मां ने खींची बेटी की Photo, लेकिन तस्वीर में कैद हुआ कुछ और
अक्सर लोगों को बादलों में तरह-तरह की चीजें दिखाई देती हैं। लेकिन ये एक अनोखा मामला है जहां पर किसी को अपनी स्वर्गवासी परदादी एक बैलून में दिखाई दीं।
उस पार्क में उनके परिवार वाले भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उनके वहां होने पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन बादमे उन्हें फोटो देखने पर हैरानी हुई।
24 साल की ऐलिस बड गार्डन में अपनी बेटी की फोटोज खींच रहीं थीं। बादमें उन्होंने जब फोटोज को देखा तो उन्हें बैलून में एक इंसानी आकृति दिखाई दी। फिर उन्होंने फोटो को जूम करके देखा तो उन्हें अपनी स्वर्गवासी परदादी दिखी।
उस समय पार्क में उनके माता-पिता भी मौजूद थे लेकिन किसी को कोई भी दिखाई नहीं पड़ा। लेकिन फोटो में साफ-साफ एक लम्बी महिला दिखाई दे रहीं हैं।
ऐलिस बताती हैं कि जब वह पैदा होने वाली थीं उसके कुछ समय पहले उनकी परदादी का देहांत हो गया था और उन्हीं के नाम पर ऐलिस का नाम रखा था।
ऐलिस कहती हैं कि वह बिलकुल नहीं डरीं बल्कि उन्हें ये अच्छा लगा कि उनकी स्वर्गवासी परदादी उन्हें देखने आयी हैं।
जब उनसे ये पूछा गया तो ऐलिस ने दावा किया और और बताया कि जब वह 2 साल की थीं तब कुछ समय तक कोई लम्बी सी महिला उनके साथ रोज एक ही समय पर खेलनी आती थीं।
लेकिन तब वह बहुत कम उम्र की थीं तो उन्होंने इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन उनका अंदाजा है कि वे उनकी परदादी ही रही होंगी।


Post a Comment