गर्लफ्रेंड ने सिर मुंडवाकर भेजी लड़के को ऐसी Photo, फिर हुआ कुछ ऐसा
क्या हो अगर आपका पार्टनर अचानक अपने बाल मुंडवाने का फैसला कर ले? क्या आप उसके इस डिसीजन को अपनाएंगे या शॉक में चले जाएंगे? इन दिनों सोशल साइट्स पर एक लड़की द्वारा अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजे मैसेजेस की स्क्रीनशॉट वायरल हो रही है। लड़की ने आधे बाल उड़ा भेजी अपनी फोटो...
अमांडा नाम की इस लड़की ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुई बातचीत की स्क्रीनशॉट शेयर की है। इंटरनेट पर लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं। दरअसल, अमांडा ने बिना कुछ बताए अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने आधे मुंडे सिर की फोटो भेज दी। तस्वीर में वो अपने इस फैसले से काफी खुश लग रही थीं। मैसेज मिलते ही अमांडा के ब्वॉयफ्रेंड, जिसका नंबर अमांडा ने सर जेयरडेथ से सेव कर रखा है, उसने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। अपने ब्वॉयफ्रेंड का गुस्सा देखते हेउ अमांडा ने उसे दुबारा अपनी एक और फोटो भेजी। इसमें भी अमांडा गंजी ही दिख रही थी। लेकिन पॉउट कर अपने ब्वॉयफ्रेंड को चिढ़ा भी रही थीं। जब ऐसा करने की वजह उनके ब्वॉयफ्रेंड ने जाननी चाही, तो अमांडा ने बताया कि वो और उसके ऑफिस वाले कैंसर को लेकर अवेयरनेस प्रोग्राम चला रहे हैं, इस कारण उसने अपना सिर शेव कर लिया।
अमांडा की फोटोज देखने के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे ब्रेकअप की धमकी भी दे दी। उसने कहा कि अमांडा के सुंदर बाल उसे अच्छे लगते थे। अब वो उसके साथ नहीं रह सकता। उसने अपने रिश्ते को खत्म करने की बात भी मैसेज में लिख डाली। जब अमांडा ने देखा कि अब मैटर बिगड़ सकता है, तो उसने एक और फोटो भेज मामले को शांत किया।
दरअसल, अमांडा ने अपना सिर नहीं मुंडवाया था। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को चिढ़ाने के लिए एक एप के जरिए वो फोटो खींची थी। पहले उसने सोचा था कि उसका ब्वॉयफ्रेंड समझ जाएगा कि ये मात्र एक प्रैंक है। लेकिन जब उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सीरियस होते देखा, तो उसने थोड़ी और देर इस घटना को खींचने का फैसला किया।

Post a Comment