Header Ads

हजारों फीट ऊपर ऐसी होती है एयर होस्टेस की Life, छिपकर करती हैं ऐसा


आपने अगर प्लेन में सफर किया है, तो आपको बता दें कि इसके अंदर ऐसी कई चीजें हैं, जिनसे आप अनजान होंगे। फ्लाइट अटेंडेंट आपके सामने आती है, तब आप उन्हें देख पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अपनी सर्विस पूरी करने के बाद ये प्लेन में क्या करती हैं?उंचाई पर कुछ ऐसी है इनकी लाइफ...



वर्जिन अमेरिका की फ्लाइट अटेंडेंट मौली छोमा पिछले नौ सालों से अपने साथ काम करने वालों की फोटोज क्लिक कर रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर TheSecretLifeOfVirgins नाम से अपनी फोटो सीरिज पोस्ट की है। मौली द्वारा अपलोड किए गए ये फोटोज लोगों ने काफी पसंद किए हैं। उनकी मां भी फ्लाइट अटेंडेंट थीं और मौली का कहना है कि फोटोग्राफी से प्यार उन्होंने मां से ही सीखा है। अपनी फोटो सीरिज में मौली ने प्लेन में फ्लाइट अटेंडेंट्स के उन पलों को कैप्चर किया है, जो आप और हम नहीं देख सकते। इस फोटो सीरिज ने वर्जिन अमेरिका के हेडक्वार्टर का भी ध्यान खींचा है।