यह है मोनालिसा का बेडरूम, बाकी घर की Inside Photos भी देखें
बिग बॉस 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं मोनालिसा मुंबई में खुद के घर में रहती हैं। करीब 3 साल पहले यानी 2014 में उन्होंने घर खरीदने का सपना पूरा किया।
इससे पहले वे 10 साल तक किराए के घर में रहीं। हाल ही में नेक्सा न्यूज़ को मोनालिसा के घर की विजिट करने का मौका मिला। अपार्टमेंट को लेकर मोनालिसा ने यह कहा...
मोनालिसा ने अपने अपार्टमेंट के बारे में बताते हुए कहा, "मुंबई में घर खरीदना सबके बस की बात नहीं है। खासकर उनके लिए जो दूसरे शहर से आए हों। विक्रांत (हसबैंड) और मैंने अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया है।
अपने पीसफुल 2 BHK अपार्टमेंट में रहते हुए मुझे करीब तीन साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहूं तो घर खरीदने के बाद ऐसा लगता है, जैसे मैंने जिंदगी में सबकुछ पा लिया। मुझे जिंदगी से और कुछ नहीं चाहिए।


Post a Comment