Header Ads

शाहरुख की हीरोइन से वीना तक, जानें अब क्या कर रहे ये पाकिस्तानी एक्टर


पाकिस्तान के ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं, जो अपने देश से कहीं ज्यादा भारत में पॉपुलर हैं।

पाकिस्तान के ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में काम किया बल्कि वो अपने देश से कहीं ज्यादा भारत में पॉपुलर हैं। इनमें माहिरा खान, अली जफर, फवाद खान, आतिफ असलम, वीना मलिक और राहत फतेह अली खान जैसे नाम शामिल हैं।

 हालांकि पाकिस्तान द्वारा सितंबर, 2016 में भारत के उड़ी पर किए गए आतंकी हमले के बाद इन कलाकारों का काफी विरोध हुआ, जिसके बाद ज्यादातर कलाकार पाकिस्तान में ही काम की तलाश कर रहे हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ये पाकिस्तानी कलाकार आखिर अब कर क्या रहे हैं।

माहिरा शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में तीन फिल्में साइन की हैं। इनके नाम वेरना, सात दिन मोहब्बत इन और मौला जट्ट 2 हैं।

'बिग बॉस सीजन-4' की कंटेस्टेंट रह चुकीं वीना मलिक ने मार्च, 2017 में पति असद बशीर खट्टक को तलाक दिया है। असद से उन्होंने 2013 में शादी की थी। फिलहाल खबरें हैं कि वो किसी चैनल में एंकरिंग कर रही हैं।

फवाद इन दिनों वाइफ सदफ के साथ मिलकर अपने क्लोदिंग ब्रांड 'सिल्क' पर काम कर रहे हैं। साथ ही वो पाकिस्तान के रियलिटी शो 'पेप्सी बैटल ऑफ बैंड्स' को भी जज कर रहे हैं।


सबा कमर इन दिनों कंदील बलोच पर बन रही वेब सीरीज़ 'बागी' में काम कर रही हैं। पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच ऑनर किलिंग का शिकार हो चुकी हैं। सोशल मीडिया में काफी बोल्ड फोटोज पोस्ट करने की वजह से जुलाई, 2016 में उनके भाई ने ही उनकी हत्या कर दी थी।


अली एक्टर के साथ ही अच्छे सिंगर भी हैं। वो फिलहाल फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कोक स्टूडियो पाकिस्तान के लिए गाने भी गा रहे हैं।


इमरान इन दिनों जिओ टीवी पर आ रहे पाकिस्तान के पॉपुलर शो 'मोहब्बत तुमसे नफरत है' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी नजरें बॉलीवुड में एंट्री करने की भी है।


फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी की बेटी का रोल प्ले कर चुकीं सजल अली इन दिनों हम टीवी के पॉपुलर शो 'ओ रंगरेजा' में काम कर रही हैं।


फिल्म 'नजर' में अश्मित पटेल के अपोजिट नजर आईं मीरा ने हाल ही में लाहौर में कैप्टन नवीद से निकाह कर लिया है। कहा जा रहा है कि ये मीरा की तीसरी शादी है।


पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल अदनान सिद्दीकी ने 17 सितंबर को लंदन में हुए IPPA (इंटरनेशनल पाकिस्तान प्रेस्टीज अवार्ड्स) को होस्ट किया।


आतिफ असलम इन दिनों फवाद खान के साथ पाकिस्तानी टीवी शो 'पेप्सी बैटल ऑफ बैंड्स' को जज कर रहे हैं।


राहत फतेह अली खान फिलहाल कोक स्टूडियो पाकिस्तान के सीजन 10 की रिकॉर्डिंग्स कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'बादशाहो' में रश्क-ए-कमर गाना गाया है।