फिगर की वजह से फेमस सिंगर एयरपोर्ट पर हुई अरेस्ट, पुलिस को लगा था ये
वैसे तो लड़कियों को अपनी उम्र बताने से परहेज होता है लेकिन डॉक्युमेंट में दर्ज जानकारी उनकी पोल खोल देती है। ऐसा ही एक मामला टर्की देश में नजर आया। टर्की के एयरपोर्ट पर एक सिंगर को रोक लिया गया क्योंकि वह 20 साल की दिखाई दे रही थी जबकि पासपोर्ट में उसकी उम्र 41 साल लिखी थी।
कैसे गफलत का शिकार हुए ऑफिसर...
दरअसल मामला टर्की देश का है जहां उक्रेन की रहने वाली सिंगर नतालिया जेनकिव परफाॅर्म करने आईं थी। उन्हें लामा के नाम से भी जाना जाता है। वापस अपने देश लौटते समय एयरपोर्ट पर इनका पासपोर्ट चेक हुआ तो ऑफिसर चौंक गए। पासपोर्ट पर 41 साल उम्र लिखी थी लेकिन नतालिया 20 साल की दिखाई दे रही थी। ऑफिसर को शक हुआ तो उन्होंने सिंगर को पुलिस कस्टडी में ले लिया। जब उनके फैंस बचाव में आए तो ऑफिसर को हकीकत पता चली। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन ये मामला इंटरनेशनल मीडिया में फैल गया।
इस बारे में नतालिया ने मीडिया को बताया, 'कम उम्र दिखने की वजह से उसे कई बार कांप्लिमेंट मिले लेकिन इसकी वजह से वह अरेस्ट भी हो सकती है, यह पता नहीं था। जब पुलिस ने मुझे अरेस्ट किया तो वजह जानकर मुझे हंसी आ गई।'
एक फैंस ने इस बारे में कहा था कि नतालिया शाकाहारी हैं और साग-सब्जी खाती हैं। इस वजह से उनकी उम्र कम दिखाई देती है।

Post a Comment