Header Ads

तूफान से बचे लोगों ने मदद को मिलाया कॉल, तो फोन सेक्स का मिला ऑफर



अमेरिका में पिछले दिनों जबरदस्त तूफान 'इरमा' आया जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए। इन प्रभावित लोगों ने हेल्प के लिए सरकारी एजेंसी द्वारा दिया गया नंबर लगाया तो उन्हें सुनने को मिला, 'अमेरिका की सबसे हॉट बातचीत में आपका स्वागत है। आपसे बात करने के लिए हॉट लड़कियां आपका इंतजार कर रही हैं।


' सरकारी एजेंसी ने ऐसा क्यों किया...



30 अगस्त से 15 सितंबर 2017 के बीच अमेरिका के पूर्वी हिस्से में जबरदस्त तूफान 'इरमा' आया था।


-मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अमेरिका की फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के क्षेत्र 4 कार्यालय ने अचानक बुधवार को ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा था कि तूफान से जिनकी छतें टूट गई हैं वह इस नंबर पर फोन करके सहायता ले सकते हैं। उनका नंबर १,८८८ था लेकिन उन्होंने १,800 नंबर को ट्वीट कर दिया।


-जब इस नंबर पर तूफान पीड़ितों ने फोन लगाया तो उन्हें सुनने को मिला,' अमेरिका की सबसे हॉट फोन सेक्स लाइन में आपका स्वागत है। हॉट लड़कियां आपसे बात करने कि लिए आपका इंतजार कर रही हैं। कनेक्ट करने के लिए '1' दबाएं।

-जब डिपार्टमेंट को इस गलती का पता लगा तो उन्होंने गलत ट्वीट को डिलीट कर दिया और सही नंबर जारी किया।