सोहा और कुणाल के घर आई नन्ही परी....
नवरात्री के आखरी दिन एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान के घर देवी माँ ने दस्तक दी है. जी हाँ... दोनों आज बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए है.
आज यानी शुक्रवार को ही सोहा ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. कुणाल ने खुद अपने ट्विटर अकॉउंट से इस बात की खुशखबरी सबको दी है.
कुणाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- " हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है.
सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है. हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं."
फ़िलहाल तो सोहा के साथ हॉस्पिटल में कुणाल और सोहा की माँ शर्मीला टैगोर है. वैसे 27 सितम्बर को यह खबर भी आई थी कि सोहा को हॉस्पिटल ले जाया गया है.
रिपोर्ट्स की माने तो गोलमाल अगेन' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी कुणाल बहुत जल्दी में दिख रहे थे. वो ट्रेलर लॉन्च का इवेंट जल्दी खत्म कर के सोहा को हॉस्पिटल ले गए थे.
बता दें कि सोहा और कुणाल का ये पहला बेबी है.कुणाल ने सोहा को पेरिस में प्रपोज़ किया था और इसके छह महीने बाद ही इन्होंने 25 जनवरी 2015 में शादी की थी.
वैसे भाभी करीना की तरह ही सोहा भी अपनी प्रेग्नेंसी स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रही थी. अक्सर सोहा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें बेबी बंप के साथ शेयर करती रहती थीं.
साथ ही वो प्रेग्नेंसी के टाइम फिट रहने के लिए योग भी करती थीं. वैसे करीना और सैफ़ के तैमूर के बाद अब परिवार में सबसे छोटा सदस्य सोहा और कुणाल की ये बेबी ही है.


Post a Comment