ओडिशा के पुरी बीच पर मिला मरे हुए शार्क का शव, देखने के लिए लोगों का लगा जमावड़ा
ओड़िशा के पुरी में लाइट हाउस के पास वन विभाग के अधिकारियों को आज एक शार्क का शव मिला। वन विभाग के अधिकारीयों के अनुसार, ये मरी हुई व्हेल शार्क मछली 16 फीट लंबी है।
वन अधिकारी असित मिश्रा ने बताया कि यह शार्क स्थानीय मछुआरों को नजर आया। वे उसे तट पर लेकर आए और अधिकारी के आने तक फोटोग्राफी करने रहे।
वह करीब 16 फुट लंबा और नौ फुट चौड़ा है। शार्क अनुसूची 1 समुद्री जीव की श्रेणी में आता है।
मिश्रा ने कहा, 'पहले हमने सोचा कि यह व्हेल का कंकाल है। लेकिन बाद में हमने इसकी पुष्टि की कि यह शार्क प्रजाति की है। ’’ उन्होंने कहा कि उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी।'


Post a Comment