Header Ads

हिम्मत हो तो ऐसी: जब बाघ से अकेला जा भिड़ा एक कुत्ता, बहादुरी देख सब रह गए हैरान


बाघ एक ऐसा जानवर है जिसे देख अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन क्या आपने देखा है कि एक छोटे से कुत्ते को देखकर बाघ की हालत खराब हो गई और फिर वो डर के मारे झाड़ियों में घुसने लगा।

बता दें थाईलैंड के कोम सॅमुई में नमूआंग सफारी पार्क में एक ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। जहां स्पॉट स्टाफ द्वारा एक घातक बाघ को पार्क में घुमाने के लिए लाया गया।

उस दौरान एक निडर कुत्ता उस बाघ को देखकर भौंकने लगता है, कुत्ते के लगातार भौंकने के बाद बाघ डर सा जाता है और पास झाड़ियों में छुपने लगा। जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर 15 अगस्त की है।

कुत्ता वहां से भागने के बजाय लगाता भौंकता रहा, कुत्ते से डरा बाघ वहां से भागने की कोशिश करता रहा, कभी झाड़ियों में घुसने लगा तो कभी पीछे की तरफ उलटा चलने लगा।

कुत्ते का बच्चा कई बार उस बाघ को काटने के लिए आगे आने लगा और फिर आखिर में उस घातक बाघ को वहां से ले जाया गया।

एक टूरिस्ट ने कहा कि ये अजीब सी बात है एक बाघ की हालत कुत्ते के छोटे बच्चे को देखकर खराब हो गई। हमने देखा किस तरह कुत्ते के भौंकने से बाघ वहां से भागने की कोशिश करता रहा।

मुझे अब ये पता चल गया है कि मुझे अपने घर पर चोरों से बचने के लिए किसको रखा चाहिए। कुत्ता किसी से भी नहीं डरता