Header Ads

शादी-पार्टी में स्टाइलिश लुक के लिए ये डिफरेंट डोरी ब्लाउज़ को करें ट्राय


ब्लाउज़ को जहां पहले सिर्फ साड़ी के साथ पेयर किया जाता था वहीं अब इसे मल्टीपल तरीकों से पहना जा रहा है. साड़ी के अलावा ब्लाउज़ को लहंगे, स्कर्ट औऱ अब तो जींस के साथ भी स्टाइल के लिए कैरी किया जाने लगा है. यही वजह है कि लेड़ीज अब ब्लाउज़ को अलग-अलग स्टाइल से स्टिच करा रही हैं.

टैसल्स और डोरी लगे ब्लाउजेज़ को आप मल्टीपल तरीकों से पहन सकती हैं. कॉरसेट, क्रिस-क्रॉस, डबल डोरी(लटकन) वाले ये ब्लाउज़ स्टाइल के साथ आपको देंगे पार्टी में सबसे डिफरेंट लुक.

बैक में नॉर्मल कट ब्लाउज़ के टॉप में डोरी का ट्रेंड काफी पुराना लेकिन आज भी लेडीज़ का फेवरेट है. जिसे आप हर तरह की साड़ी के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं जो कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं लगता.


डी बैक वाले ब्लाउज़ को सपोर्ट के लिए हैवी टैसल्स से सपोर्ट दे सकती हैं. ये स्टाइलिंग के लिहाज़ से परफेक्ट ऑप्शन्स हैं. इसमें कलरफुल टैसल्स लगवाएं.


ब्लाउज़ को इस बार बिना हुक और बटन के कम्प्लीट करें डोरी के साथ. ब्लाउज़ के बैक को सिर्फ डोरी के साथ स्टिच करवाएं. डोरी को क्रिस-क्रॉस स्टाइल में लगाते हैं. बैक से इसका लुक बहुत ही अच्छा लगता है,.


डोरी को हॉल्टर स्टाइल में लगवाकर आप ब्लाउज़ को दे सकती हैं बिल्कुल नया स्टाइल. बैक से अलग डोरी का ये स्टाइल काफी यूनिक लगेगा जिसे आप साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी पेयर कर सकती हैं.


कॉरसेट स्टाइल को बैक में भी ट्राय किया जा सकता है. बैक में डोरी लगे कॉरसेट ब्लाउज़ सेक्सी, ग्लैमरस और स्टाइलिश तीनों ही लुक के लिए बेस्ट है.


डबल डोरी वाले स्लीवलेस ब्लाउज़ भी शादी-पार्टी में स्टाइलिश लुक देंगे. इस तरह के ब्लाउज़ में परफेक्ट लुक के लिए पैडेड ब्लाउज़ स्टिच करवाएं.


एक, दो या तीन नहीं बल्कि चार डोरी लगे हुए ब्लाउज़ बहुत सेक्सी लुक देता है. गरबा के लिए चोली स्टिच करवाने की सोच रही हैं तो ये पैटर्न बेस्ट रहेगा.