इस फिल्म के शूट के लिए जम्मू- कश्मीर पहुंची आलिया भट्ट, सामने आया लुक
अलिया अपनी टीम के साथ जम्मू कश्मीर में शूट कर रही हैं। बता दें आलिया अपनी अगली फिल्म ‘राजी’ पर काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिए आउटडोर लोकेशन पर शूट की जा रही इस फिल्म की शूटिंग के समय आलिया इसकी डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आईं।
बता दें कि इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे। आलिया के साथ विक्की की ये पहली फिल्म है जिसमें वो एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
वहीं फिल्म में आलिया एक कश्मीरी जासूस लड़की का रोल अदा करेंगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 1971 में हुए भारत और पाकिस्तानी के बीच युद्ध के समय के मुताबिक रखी गई है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म हरिंदर एस सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। बता दें फिल्म को करन जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म 11 मई 2018 को रिलीज होगी।

Post a Comment