Header Ads

यहां पहुंची 'हवस' फिल्म फेम मेघना नायडू, कहा- अब करना चाहती हूं ये


साल 2004 में आई फिल्म 'हवस' की एक्ट्रेस मेघना नायडू दशहरा मेला में परफॉर्म करने गुरुवार को पटना पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि अब वो डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करना चाहती है। बता दें कि डांसिंग वीडियो 'कलियों का चमन' के जरिए मेघना फेमस हुई थी।


बताया इसलिए फिल्मों में नहीं आ रही नजर...


 हवस, माशूका, 'क्या कुल हैं हम-3' में काम कर चुकी मेघना ने बताया कि इन-दिनों वे डांस पर ध्यान दे रही हैं, इसलिए फिल्मों में कम नजर आ रही हैं।


- मेघना ने फिल्मों के अलावा टीवी रियलिटी शो 'फीयर फैक्टर', 'खतरों का खिलाड़ी', 'डांसिंग क्वीन' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।


- इसके अलावा उन्होंने जोधा अकबर, अदालत और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।


- उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिये' जैसे शोज में पार्टिसिपेट करना चाहती हैं।


- हिन्दी के अलावा मेघना ने तेलुगू, कन्नड़, तमिल, बंगला, मलयालम फिल्मों में काम किया है।

19 सितंबर 1980 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में जन्मी मेघना के पिता का नाम इतिराज है, जो एक टेनिस कोच रह चुके हैं।

- उनकी मां पूर्णिमा प्रोफेशनली टीचर है जो बंगाली फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। मेघना की एक छोटी बहन है सोना नायडू।


- मेघना की स्कूलिंग और मुंबई से हुई है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई भावना कॉलेज अंधेरी से की है। उन्होंने कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है।


- मेघना से सात साल की उम्र से डांस सिखना शुरू कर दिया था। वो भरतनाट्यम में भी पारंगत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।


दशहरा मेले की शाम गुरुवार को कुछ खास ही खुशनुमा रहा। उनकी अदाओं की दीवानगी का सुरूर ऐसा छाया कि हर ताल पर वे थिरकने लगे।


- मेघना जैसे ही मंच पर आईं, दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में एक से एक बेहतरीन डांस कर मेघना नायडू ने सबको खूब नचाया।


- कभी कलियों का चमन जब बनता है... गाने पर डांस की तो कभी डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे..., तू खींच मेरी फोटो... चार बोतल वोदका... आदि गानों पर।


- सेल्फी विद स्टार के साथ दस विजेताओं को मेघना नायडू के साथ सेल्फी का मौका भी मिला।