माहिरा खान के साथ वायरल हो रही तस्वीरों पर रणबीर ने तोड़ी चुप्पी.. कही ये बातें
हाल ही में माहिरा खान और रणबीर कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे। इन तस्वीरों में दोनों सिगरेट पीते हुए नजर आए थे।
बता दें कि इन तस्वीरों की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
रणबीर ने इस मामले पर भड़क गए जिसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया उससे सबकी बोलती बंद हो गई।
हाल ही में निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं माहिरा को जानता हूं और खासकर तब जब मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। ये बात बहुत गलत हैं की उन्हें गलत तरीके से जज किया जा रहा हैं।
रणबीर ने कहा कि इससे भी ज्यादा दुःख की बात तो ये हैं कि, उन पर इसलिए निशाना साधा जा रहा हैं क्यों की वो एक महिला हैं।
मैं आप से अनुरोध करता हूं कृपया करके निगेटिविटी ना फैलाएं और भगवान ने दी हुई खुबसूरत जिंदगी को इंज्वॉय करें। नफरत और स्मोकिंग दोनों स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
कही ना कही रणबीर सही भी है ये उन लोगों के लिए करारा जवाब होगा जो माहिरा के बारे में गलत बोल रह थे। और इसके बाद वो उन्हें ट्रोल करना बंद कर दे। माहिरा खान ने रईस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख नजर आए थे। खैर बता दें कि रणबीर और माहिरा कुछ दिनों से इन तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। इसमें माहिरा ने बैकलेस शॉट ड्रेस पहने हुए थे। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।


Post a Comment