भारतीय सेना रिटायरमेंट के बाद वफादार कुत्तों को इसलिए मार देती है गोली..
वफादारी की बात जब भी आती है तो सबसे पहले कुत्ते का नाम ही लिया जाता है। लेकिन जब आपका वफादार आपके लिए मुसीबत का कारण बन जाए तो आप क्या करेंगें। जीं हां हम बात कर रहे है भारतीय सेना की।
भारतीय सेना के साथ जो भी कुत्ते काम करते हैं उनको रिटायरमेंट के बाद सेना के द्वारा गोली मार दी जाती है।
चौकिए मत ऐसा करने के पीछे भी कोई कारण हैं आइए जानते हैं कि आखिर अपने वफादार साथी को क्यूं मार देती है भारतीय सेना.
कुत्तों को रिटायरमेंट के बाद मारे जाने को लेकर एक व्यक्ति ने आरटीआई के जरिए जब जवाब मांगा, तब पता चला कि इसके पीछे सिक्योरिटी रीजन्स है।
आर्मी का मानना है कि रिटायरमेंट के बाद कुत्ता कहीं किसी ऐसे आदमी को ना मिल जाए जिससे देश को हानि हो। दरअसल कुत्ते को आर्मी के हर गुप्त स्थान के बारे में पता होता है।
आर्मी ने ये बात भी कही है कि जब कुत्ते का स्वास्थ्य सही नहीं होता है तो उसका चेकअप करवाया जाता है। इलाज के दौरान एक महीने तक अगर कुत्ते की हालत में सुधार नहीं होता तो उसको मार दिया जाता है।
जैसा की सभी जानते हैं कि कुत्ते भले ही बेजुबान होते है पर उनके अंदर भी जान होती है।
सेना के पास इतना फंड होता है कि वो चाहे तो उनकी देखभाल कर सकती है। जबकि वो कुत्ते भी अपने देश के लिए काम करते है।


Post a Comment