मेनिक्योर ज्यादा दिनों तक चले, इसके लिए अपनाएं ये तरीके...
लड़कियों के साथ कई बार ये दिक्कत आती है कि वो पार्लर जाकर महंगा मेनिक्योर तो करवा लेती है। लेकिन घर से बाहर निकलते ही वो सब बेकार हो जाता है। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको देने वाले है कुछ टिप्स...
अकसर पार्लर से निकलते वक्तहम धूप या गंदगी से बचाने के लिए अपने हाथों तो डुप्पट्टे से ढक लेते है और सोचते है कि हमने अपने आप को बचा लिया। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। आज हरम आपको देते है इसी से जुड़े कुछ टिप्स....
अपने मेनिक्योर को ज्यादा दिनों तक बचाने के लिए आप सफेद विनेगर में रूई को डुबोके उसको अपने नाखूनों पर रगड़ें। इससे आपके नाखूनों पर जमा तेल निकल जाएगा।
पार्लर में जाने के बाद आप अपने नाखुनों को ज्यादा देर तक पानी में डुबोकर ना रखें। ऐसा करने से आपके नाखून सॉफ्ट हो जाएंगे और ये जल्दी भी टूट सकते है।
जब भी आप नेल पॉलिश पार्लर में लगवाए तो इस बात का ध्यान रखें कि बेस कोट अच्छे से आपको नाखूनों पर लगा हो।
सबसे अच्छा अपने नाखूनों पर स्पारकल नेल कलर का प्रयोग करें।
अपने नाखूनों पर हमेशा जैतून का तेल जरूर लगाएं। सबसे अच्छा अगर आप सोते वक्त लगाएंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
अगर आपको हाथों में ज्यादा तेल आ गया हो तो कोशिश करें कि टेलकम का प्रयोग करें। इसी के साथ समय समय पर हाथों को धोते रहें।


Post a Comment