Header Ads

सलमान की एक्ट्रेस से आलिया-रणबीर तक, दुर्गा पूजा में पहुंचे ये सेलेब्स


मां दुर्गा के दर्शन करने सलमान खान की एक्ट्रेस रही भाग्यश्री पहुंची।

ट्यूलिप स्टार होटल में आयोजित दुर्गा पूजा में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। मां दुर्गा के दर्शन करने सलमान खान की एक्ट्रेस रही भाग्यश्री पहुंची।

 भाग्याश्री रेड साड़ी में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थी। वहीं, रानी मुखर्जी गोल्डन साड़ी में दुर्गा पंडाल में पहुंची।

रानी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, इम्तियाज अली, तनिषा मुखर्जी, पूनम ढिल्लन, अयान मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी, मधु सहित अन्य सेलेब्स नजर आए। एक-दूसरे से गले मिली तनिषा- भाग्यश्री...

दुर्गा पूजा के दौरान भाग्यश्री और तनिषा मुखर्जी एक-दूसरे से गले मिली। वहीं, रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर इम्तियाज अली को हाथ मिलकर दुर्गा नवमी की बधाई दी।

 रणबीर कपूर ने पूजा में शामिल लोगों को प्रसादी बांटते भी दिखे। आलिया भट्ट येलो कलर के सूट में नजर आईं।