ये है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बेटी, उसकी शादी पर थी दुनिया की नजर
रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि दाऊद ने अपनी प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा उसके दामाद जुनैद और बेटी माहरुख के नाम कर रखा है।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में प्रॉपर्टी जब्त होने की खबर है। रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि दाऊद ने अपनी प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा उसके दामाद जुनैद और बेटी माहरुख के नाम कर रखा है।
माहरुख दाऊद की सबसे बड़ी बेटी है, जिसकी शादी पाकिस्तान के मशहूर पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई है। माहरुख की शादी पर थी पूरी दुनिया की नजर...
- दाऊद की बाकी फैमिली मेंबर की तरह माहरुख के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उसकी शादी ने मीडिया में बहुत सुर्खियां बटोरी थी।
- माहरूख का वलीमा 2006 में दुबई के ग्रैंड हयात होटल में हुआ था, जिस पर पूरी दुनिया की नजर थी, लेकिन दाऊद इसमें शामिल नहीं हुआ था।
- इस शादी में करीब 500 गेस्ट्स शामिल हुए थे। हालांकि, ये पता नहीं चला था कि कौन इसमें शामिल हुआ था और कौन नहीं।
- उस वक्त ग्रैंड हयात होटल की सिक्युरिटी बहुत टाइट थी। होटल स्टाफ के मुंह बंद थे और जिस बेनियास बॉलरूम में खास डिनर रखा गया था, वहां किसी भी बाहरी के आने-जाने की मनाही थी।
- शादी के दौरान ड्यूटी में लगाए गए सिक्युरिटी अफसरों ने जर्नलिस्ट और फोटोग्राफर्स को मुख्य जगह से दूरी बनाए रखने को कहा गया था।
- माहरुख चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। भाई मोइन की शादी लंदन बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से 2011 में हुई थी।
दुबई में दाऊद के कई बिजनेस
- दाऊद के पास यूएई में ही कई हजार करोड़ रुपए की प्रापर्टी है। जिसका बड़ा हिस्सा उसके दामाद जुनैद और बेटी माहरुख के नाम पर है।
- एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में डॉलफिन कंस्ट्रक्शन, ईस्ट-वेस्ट एयरलाइन्स, किंग वीडियो और मोइन गारमेंट्स नाम की कंपनियां उसके नाम हैं।
- इन सारी कंपनियों की देख-रेख डी-कंपनी के लोग ही करते हैं। इसके अलावा वह अल नूर डॉयमंड्स, ओएसिस पॉवर एलसीसी जैसी कई फर्म का भी मालिक है।


Post a Comment