Header Ads

दिल्ली में एक और रेल हादसा, अब जम्मू राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी


अभी अभी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एक बार फिर रेल हादसा हुआ है। पीयूष गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद यह इस माह का दूसरा रेल हादसा है।

रांची राजधानी एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के बाद अब जम्मू राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हालांकि बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा होने से बचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नहीं है। ट्रेन का गार्ड कंपार्टमेंट पटरी से उतरा है। यह हादसा सुबह करीब 6.20 बजे हुआ।

जिस समय ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में एंटर कर रही थी, तभी गार्ड कंपार्टमेंट पटरी से उतर गया।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह हादसा यूपी के सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के फफराकुंड इलाके में हुआ था।

बता दें कि हाल ही में पीयूष गोयल ने रेल मंत्री का पद संभाला है। पीयूष गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद यह पहला रेल हादसा था।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार रेल दुर्घटनाओं से चिंतित होकर सुरेश प्रभु ने रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

देश का रेलमंत्री बदल गया सलेकिन हादसे नहीं रूक रहे हैं। अगर ये हादसा नहीं टला होता तो ना जाने इस हादसे में फिर से कितनी राशें बिछ जातीं।