गरीब-अनपढ़ नहीं रहा हमारा पड़ोसी, ये हैं पाकिस्तान से जुड़ी गलतफहमियां
जिस पाकिस्तान को आप गरीब और वहां के रहने वालों को अनपढ़ समझते हैं, उन्होंने तरक्की के नए आयाम छू लिए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच भी होता है, तो दोनों देशों में हंगामा मच जाता है। पाकिस्तान हमें नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता।
हम भारतीयों के दिमाग में भी पाकिस्तानियों के बारे में कई तरह की गलतफहमी बैठी हुई है। हम सोचते हैं कि हमारा पड़ोसी मुल्क सिर्फ आतंकवाद को ही बढ़ावा देता है।
लेकिन असल में पाकिस्तान हमारी सोच से काफी ज्यादा विकास कर चुका है। बदल चुकी है पाकिस्तान की तस्वीर...
अगर आपके दिमाग में ऐसे पाकिस्तान की तस्वीर है जो पिछड़ा है, जहां की गलियां तंग हैं और घर पुराने हैं, तो आप गलत हैं।
ये देश हमारी सोच से काफी ज्यादा विकास कर चुका है। गगनचुंबी इमारतें इस देश की शोभा बढ़ा रही हैं। दिनों-दिन ये देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है।
आने वाले दिनों में पाकिस्तान ने अपने विस्तार को रफ्तार देने की कई योजनाएं बना रखी हैं।


Post a Comment