सैकड़ों फीट की ऊंचाई से ऐसा दिखा तबाही का मंजर
प्यूर्टो रिको में हरिकेन मारिया से मची तबाही की एरियल फोटोज सामने आई हैं। तूफान के चलते यहां हालात बहुत खराब हैं। तूफान से यहां 10 लोगों की मौत हुई और बहुत ही बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। आइलैंड नेशन के ज्यादातर हिस्से में बिजली की सप्लाई बंद पड़ी है। इतना ही नहीं, ये सेल फोन सर्विस भी ठप पड़ी है। २०, से 30 साल पिछड़ गया आइलैंड...
गर्वनर रिचार्डो रोसेलो ने आइलैंड के ५०, से ज्यादा लोकल मेयर और रिप्रेजेन्टेटिव के साथ बातचीत की और इलाकों की रिपोर्ट मांगी।
- रोसेलो ने कहा कि हमें नुकसान के बारे में पहले से थोड़ा ज्यादा जानकारी मिली है, लेकिन अभी ये बहुत लंबा काम होने वाला है।
- आइलैंड के रेजिडेंट कमिश्नर जेनिफर गोनालेज के मुताबिक, प्यूर्टो रिको में हुए नुकसान ने हमें २०, से 30 साल पीछे ढकेल दिया है।
- उन्होंने कहा कि मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि ये पिछले एक हफ्ते से बदल गया है। पर इस तूफान ने सभी स्ट्रक्चर खत्म कर दिए हैं और हर तरफ सिर्फ मलबा ही है। हरियाली गायब हो गई है।
- लोकल गर्वंमेंट के मुताबिक, यहां के 90 साल पुराने डैम में तूफान और 15 इंच हुई बारिश के चलते बड़ा क्रैक है, जो कभी भी ढह सकता है।
- तूफान के चलते आइलैंड पर 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, लोकल अथॉरिटी का मानना है कि रिमोट इलाकों में तलाश जारी है। मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं।
- इस तूफान के चलते पूरे कैरेबियन आइलैंड्स में 31 लोगों ने जान गंवाई है, जिसमें से 15 लोग तो सिर्फ डॉमिनिका के रहने वाले हैं।

Post a Comment