अमिताभ ने ट्वीट कर बताया, मुंबई में क्यों हो रही है इतनी बारिश
मुंबई में एक बार फिर आफत की बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई की यातायात पर काफी असर हुआ है। जहां लोकल ट्रेन देरी से चल रही हैं वहीं कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। बारिश से मुंबईकर परेशान हैं और इस परेशानी को समझते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर लोगों के लिए एक मैसेज डाला है।
उन्होंने मुंबई में हो रही भारी बारिश से होने वाली दिक्कतों पर चिंता जताई है। ट्विटर पर बिग बी ने मुंबई में हो रही बारिश को देवताओं का क्रोध बताया। उन्होंने लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि जब तक आवश्यक ना हो, घर से बाहर न निकलें।
अमिताभ ने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह भगवान गणेश के चरणों में सिर झुकाए हुए हैं। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'भगवान शायद दोबारा नाराज हैं! वह गर्जन कर रहे हैं और यहां मुंबई में बारिश हो रही है, आप लोग घर में रहे सुरक्षित रहें।


Post a Comment