Header Ads

बायोपिक को लेकर कपिल देव ने किया खुलासा, बोले- रणवीर सिंह...



 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर कबीर खान एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। अब तक इंडस्ट्री में चर्चा थी कि यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक होगी। लेकिन कपिल देव ने इसे अफवाह बताया है। कपिल देव ने कहा, ‘रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बायोपिक नहीं, बल्कि 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म है।’ हाल ही में जब कपिल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह कि मेरे ऊपर कोई बायोपिक नहीं बन रही है।




कपिल ने बताया कि यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। जिसमें मेरे साथ-साथ सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और कई अन्य क्रिकेटर थे। जितनी यह फिल्म जितनी मेरे पर होगी, उतनी ही अन्य क्रिकेटर्स पर भी होगी। इसलिए इसे बायोपिक कहना गलत है।’ बता दें, इन दिनों इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही बाकी की कास्टिंग पर काम शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को यह फिल्म ऑफिशियली अनाउंस की जाएगी।