Header Ads

प्रेग्नेंट है 'ये रिश्ता क्या...' की एक्ट्रेस, बेबी बंप के साथ करवाया फोटोशूट


टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की वर्षा यानी पूजा जोशी ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की वर्षा यानी पूजा जोशी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है।

इन फोटोज में वे हसबैंड मनीष अरोड़ा के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आ रही हैं। इन फोटोज में पूजा पिंक कलर का टॉप और प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई हैं। वहीं, मनीष व्हाइट कलर के आउफिट में दिख रहे हैं।

एक फोटो में पूजा बेबी शूज को हाथ में लेकर उन्हें निहारती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है,

पूजा की बहन दामिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है,  बता दें, ये पूजा और उनके पति मनीष अरोड़ा का पहला बेबी होगा। दोनों की मुलाकात एक फ्रेंड की पार्टी में हुई थी...

पूजा और मनीष की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। यहीं दोस्ती शुरू हुई और फिर अफेयर। दोनों ने 2015 में शादी की। मनीष बिजनेसमैन हैं। पूजा ने 2006 में टीवी शो 'धरती की वीर योद्धा: पृथ्वीराज चौहान' से टीवी डेब्यू किया था।

शो में उन्होंने बड़ी संयोगिता का रोल प्ले किया था हालांकि कुछ टाइम बाद वो रिप्लेस हो गई थीं। बाद में पूजा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं, जिससे उन्हें काफी फेम मिला।