Header Ads

इस मॉडल ने कराई अपनी ही किडनैंपिंग, इसलिए रचा पूरा था ड्रामा



इटली में किडनैप की गई मॉडल कोले एलिंग के केस में नया मोड़ आ गया है। मॉडल की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों मिशेल हर्बा और उसके भाई लुकास्ज को अगस्त महीने में अरेस्ट किया था। सोमवार को कोर्ट में हर्बा और लुकास्ज के वकील ने कोर्ट में सुबूत पेश करते हुए कहा कि यह किडनैपिंग खुद मॉडल कोले के इशारे पर की गई थी। कोले ने यह सब पब्लिस्टिी स्टंट के लिए किया। इस संबंध में वकील ने कोर्ट में इसके सुबूत भी पेश किए कि कोले इन दोनों के संपर्क में थीं


 मामला बीते अगस्त महीने का है। कोले मॉडलिंग के लिए इटली पहुंची थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनका अपहरण कर लिया था।



- हालांकि, 6 दिन बाद ही किडनैपर्स ने कोले को छोड़ दिया था। इसके बाद कोले ब्रिटेन लौट आई थीं और मामला कोर्ट में पहुंच गया था।



- सुनवाई के दौरान खुद कोले एलिंग ने खुलासा किया है कि इस दौरान उसे सेक्शुअली अब्यूज नहीं किया गया। जबकि वो अपने किडनैपर के साथ ही बेड शेयर कर रही थी।


- कोले की इसी बात से पुलिस को इस बात का भी शक हो गया था कि कहीं इस किडनैपिंग में खुद कोले का हाथ तो नहीं है।


ब्रिटेन लौटकर पहुंची कोले ने बताया कि वो 6 दिन किडनैपर्स के चंगुल में रही। इस दौरान उसके हाथ-पैर बांधकर रखा गया।


- कोले ने बताया कि वो किडनैपर के साथ ही बेड शेयर करती थी, लेकिन उसे कभी भी सेक्शुअली अब्यूज नहीं किया गया।


मॉडल के मुताबिक, किडनैपर्स ने दूसरी रात को तो उसके पैर की बेड़ियां भी खोल दीं। इतना ही नहीं, उसे चाकलेट्स भी गिफ्ट की।


- इधर, इस मामले में अरेस्ट किए गए आरोपी हर्बा ने इस मामले में न्यूजपेपर्स कॉन्टैक्ट कर खबर पब्लिश करानी की कोशिश की थी।


- हर्बा ने किडनैपिंग के दो दिन बाद डेली मिरर को ये स्टोरी छापने के लिए ईमेल किया था और फोटोज के साथ स्टोरी बेचने का ऑफर दिया था।


- हालांकि, मॉडल कोले ने इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी होने की बात से इनकार किया है।


- इन सब खुलासों के बाद अब पुलिस को शक है कि कहीं कोले ने खुद तो अपनी किडनैपिंग की साजिश नहीं रची।


- हालांकि, उन्हें अभी इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पहले दो दिनों में कोले और हर्ब दोनों ने ही पुलिस के साथ कोपरेट किया।


 मिलान में एक मॉडलिंग एजेंसी ने अपराधियों के साथ मिलकर एक ब्रिटिश मॉडल को फेक फोटोशूट के बहाने बुलाकर किडनैप कर दिया।


- इसके बाद उसे 6 दिन तक बंधक बना कर रखा गया। किडनैपर्स उसे सूटकेस में भरकर ठिकाने तक लाए थे।


- होस्टेज बनाकर रखी गई मॉडल को कीटामाइन नाम की दवा देकर बेहोश किया जाता था और हथकड़ियों से बांध कर रखा जाता था।


- बेहोशी की हालत में होने के चलते मॉडल को अपने साथ हुए टॉर्चर भी याद नहीं हैं। उसे सिर्फ अपने सिर पर सूटकेस के फेंके जाने की बाद याद है।


 संडे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में ‘डार्क वेब एडवर्ट’ नाम के एक ग्रुप ने मॉडल किडनैप कर बंधक बनाया था।


- इस गैंग ने मॉडल को ऑनलाइन बेचने की भी तैयारी कर ली थी और वेब पर उसकी कई अश्लील फोटोज भी पोस्ट की थीं।


- किडनैपर्स ने ऑनलाइन ऐड में मॉडल के पेट पर एक कॉलिंग कार्ड लटकाया था। इसमें मॉडल के फिगर साइज से लेकर सारी पर्सनल डिटेल दी गईं थीं।


- ऑनलाइन सेल में गैंग ने इस मॉडल की कीमत 230000 पाउंड रखी थी और इसके बदले डिजिटल करेंसी मांगी थी।


- हालांकि, गैंग को जब ये खबर लगी की मॉडल एक बच्चे की मां है तो ऑक्शन रुकवाने के बाद मॉडलिंग एजेंसी से फिरौती की डिमांड की।


- दरअसल, इस गैंग के कुछ नियम-कायदे हैं, जिनके तहत मां बन चुकी महिलाओं और लड़कियों का सौदा नहीं किया जाता है।


- पुलिस के मुताबिक, ये गैंग लड़कियों को किडनैप कर पूरे यूरोप में उनकी सप्लाई करता है और पैसों की लेन-देन सिर्फ डिजिटल करेंसी (बिटकॉइन) में ही करता है।