Header Ads

ऐसी बदहाल मिली थी ये ट्रेन, कभी अंदर से थी इतनी आलीशान


जिस ट्रेन को कभी दुनिया की भव्य ट्रेनों में गिना जाता था, उसे इतनी बदहाल स्थिति में फोटोग्राफर ने ढूंढा था।

इतिहास में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें देखकर हम उस दौर में उस चीज की खूबसूरती का मात्र अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसी ही एक ट्रेन को बेल्जियम में ब्रायन नाम के फोटोग्राफर ने ढूंढा था।

इस ट्रेन का नाम ओरिएंट एक्सप्रेस था। 1883 में शुरू हुई इस सेवा को 2007 में बंद कर दिया गया था। सालों बाद इस हाल में मिली ट्रेन...

ओरिएंट एक्सप्रेस की शुरुआत लोगों को आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए की गई थी। इन ट्रेनों में गद्देदार सोफों से लेकर डाइनिंग एरिया भी बनाए गए थे।

लेकिन जैसे ही इन्हें बंद किया गया, इनकी हालत देखभाल के अभाव में बिगड़ने लगी। ब्रायन ने जिस ट्रेन को खोजा था, वह भी इसी ओरिएंट एक्सप्रेस सर्विस का ही पार्ट थी।

यह पैसेंजेर्स को पेरिस से इस्तांबुल ले जाती थी। ब्रायन ने इस ट्रेन की फोटोज सोशल साइट्स पर शेयर की है।