30 लोगों को मारकर खा गया ये कपल, इंसानी मीट का बना रखा था अचार
रूस में एक कपल ने इंसानों की हत्या कर उनका मांस खाने का जुर्म कुबूल कर लिया है। जेल में बंद आरोपियों ने करीब 18 साल बाद अपना जुर्म कुबूल किया कि 30 लोगों की हत्याएं कर उनका मांस खा चुके थे।
रूस की क्रसनोदर सिटी में रहने वाला दिमित्री बाकशाएव और उसकी वाइफ नतालिया दोनों ही नरभक्षी थे और इंसानों का मर्डर करने के बाद मीट घर में रखे बड़े फ्रीजर में स्टोर कर लेते थे और कई दिनों तक मांस खाते थे।इंसानी मीट का बना रखा था अचार...
- दिमित्री और नतालिया को शक के आधार पर साल 1999 में अरेस्ट किया गया था।
- जब इनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 8 लोगों के बॉडी पार्ट्स मिले थे।
- इसके अलावा इनका फ्रीजर भी मांस से भर हुआ था। आरोपियों की सनकपन इतनी भयानक थी कि दोनों ने इंसानी मीट का अचार भी बना रखा था। लेबोरेटरी में अचार की जांच पर इसका खुला हुआ था।
- पुलिस की जांच में सामने आया था कि नतालिया पेशे से नर्स थी और इस तरह उसे विक्टिम की तलाश कर अपना शिकार बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी।
- पुलिस ने दोनों के खिलाफ काफी सुबूत इकट्ठे कर कोर्ट में सौंपे थे। हालांकि, अब तक दिमित्री और नतालिया अपने आपको बेकसूर बताते रहे थे। इस बारे में नतालिया का कहना था कि वह इन शवों के जरिए घर में प्रैक्टिस करती थी।
इस तरह हुए थे अरेस्ट
- सितंबर, 1999 में दजेरजिंस्कोगो स्ट्रीट से एक महिला के गुम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी।
- इस दौरान कई और लोगों के भी गुम होने की शिकायत पुलिस को मिली। कई दिनों की जांच के बाद दिमित्री और नतालिया शक के घेरे में आ गए।
- पुलिस ने इनके घर छापेमारी की तो फ्रीजर और किचन से काफी मात्रा में इंसानी मांस मिला। इसके अलावा मांस काटने के कई धारदार औजार भी बरामद किए गए थे।
- पुलिस ने दोनों को कई हत्याओं और नरभक्षी का दोषी पाते हुए अरेस्ट कर लिया था। कोर्ट ने इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन दोनों ने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया था।
- अब जाकर दिमित्री और नतालिया ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने करीब 30 लोगों की हत्याएं की और उनका मांस खाया।


Post a Comment