बच्चे को जन्म देते ही डर गई थी मां, इलाज के लिए लड़कियों जैसी बनाई बॉडी
किसी भी इंसान के लिए सोसाइटी में एक्सेप्टेंस बहुत जरुरी होता है। इससे उसके अंदर कॉन्फिडेंस आता है। लेकिन कई बार लोग बीमार बच्चों तक का मजाक उड़ाने से नहीं कतराते। ऐसा ही कुछ होता है 5 साल के डायलन के साथ। जब हॉस्पिटल में डायलन का जन्म हुआ था, तब उसे देख उसकी मां भी डर गई थी। हर मुसीबत में साथ खड़ी है मां ...
हॉस्पिटल में एडमिट कारा ने जैसे ही अपने बच्चे को जन्म दिया, उसे देखते ही शॉक्ड रह गई थी। बच्चे की लगभग पूरी बॉडी पर अजीब से निशान बने हुए थे। ये बर्थमार्क्स डायलन के 80 प्रतिशत बॉडी में फैले हुए थे। लेकिन डॉक्टर्स के लिए ये निशान नहीं, बल्कि कुछ और ही चिंता का विषय बना था। निशान से ज्यादा डर इस बात का था कि कहीं डायलन को स्किन कैंसर न हो जाए। दरअसल, डायलन जायंट कॉनजेनिटल मेलनॉयटिक निवस नाम के कंडीशन से ग्रस्त था। 50 हजार बच्चों में किसी एक में ये कंडीशन देखने को मिलती है। ज्यादातर इस बीमारी का शिकार इंसान स्किन कैंसर से ग्रस्त हो जाता है। कारा ने अपने बेटे का हर हाल में साथ देने का फैसला किया और उसके इलाज की जहां भी संभावना नजर आई, वहां-वहां गई। कई बार लोग डायलन को देख बातें करते हैं, लेकिन कारा ने अपने बेटे का साथ कभी नहीं छोड़ा। वो उसके साथ मॉल में शॉपिंग करने जाती हैं और उसके साथ बहुत खुश हैं।
डायलन की सर्जरी के लिए एक्स्ट्रा स्किन की जरुरत थी। इसके लिए डॉक्टर्स ने उसके बड़े होने का इन्तजार किया। फिर एक्स्ट्रा स्किन के लिए डायलन की बॉडी में इम्प्लान्ट्स लगाए गए। उसकी छाती और बॉडी के निचले हिस्से में इम्प्लान्ट्स लगाए गए थे ताकि वहां से निकली चमड़ी से उसके अफेक्टेड पार्ट से रिप्लेस की जा सके। अभी तक डायलन 26, से ज्यादा सर्जरी से गुजर चुका है। हर तीन से छः महीने में एक बार डायलन की सर्जरी होती है।

Post a Comment