टीवी के 'कृष्ण' बनेंगे राम तो ये एक्ट्रेस बनेगी सीता, ये है रामलीला कास्ट
दिल्ली में दशहरे के मौके पर लाल किले पर होने जा रही रामलीला की तैयारियां शुरु हो गई हैं। खबरें हैं कि इस बार टीवी शो 'द्वारिकाधीश' में भगवान कृष्णा का रोल प्ले करने वाले टीवी एक्टर विशाल करवाल अपना स्टेज डेब्यू करेंगे।
वो रामलीला में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। उन्होंने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बता दें, विशाल प्रेक्टिस के लिए 16 तारीख को दिल्ली रवाना होंगे।ये स्टार्स बनेंगे रावण और सीता...
- रामलीला में जहां भगवान राम का रोल फाइनल हो चुका है।
- वहीं रावण के रोल के लिए बॉलीवुड एक्टर मुकेश ऋषि को चुना गया है।
- अक्सर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले मुकेश यहां राम से लड़ाई करते नजर आएंगे।
- बात अगर मां सीता की बात करें तो इस रोल के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा को सिलेक्ट किया गया है।
विशाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में 'MTV रोडीज-4' से की थी। बाद में वो 'MTV स्प्लिट्जविला-1' में बतौर कंटेस्टेंट दिखे।
वहीं उन्होंने पहला शो 'भाग्याविधाता'(2009-11) किया था। बाद में वो 'रिश्तों से बड़ी प्रथा'(2010), 'रंगरसिया'(2014), 'एनकाउंटर'(2014), 'जमाई राजा'(2014), 'नागार्जुन: एक योद्धा'(2016) और 'परमअवतार श्री कृष्णा'(2017) में दिखे। बता दें, विशाल 'बिग बॉस-6' के भी कंटेस्टेंट रहे हैं।
शुभी लंबे टाइम से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 2008 में 'चलनी के चालन दुल्हा' से डेब्यू किया था।
तब से अबतक वो 'भइया की साली ओढनिया वाली'(2010), 'संतान'(2011), 'दुल्हे राजा'(2013), 'छपरा एक्सप्रेस'(2013), 'भोजपुरिया दिल की धड़कन'(2014) और 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से'(2016) फिल्म में काम कर चुकी हैं।
मुकेश लंबे टाइम से बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, ओढ़िया, मलयालम, पंजाबी, तमिल और भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं।
उन्हें 1988 में टॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला था। वहीं वो बॉलीवुड में 'घायल'(1990), 'परंपरा'(1992), 'बाजी'(1995), 'घातक'(1996), 'जुड़वां'(1997), 'बंधन'(1998), 'सरफरोश'(1999), 'पुकार'(2000), 'गर्व'(2004) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Post a Comment