महानायक ने पूछा एक लेडी के बारे में ये सवाल, यूं फंसी स्कूल टीचर
कौन बनेगा करोड़पति-9 में 1 करोड़ 97 लाख लोगों में से केवल 1400 लोगों को सिलेक्ट किया गया था। इसके बाद ऑडिशन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलने के लिए केवल 60 लोग ही सिलेक्ट हुए हैं। इनमें से एक नाम था महराष्ट्र कि जयश्री जाधव का। शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठीं जयश्री से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से जुड़ा एक सवाल किया। गौरतलब है कि इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी सवाल पूछा जा चुका है।
- कौन बनेगा करोड़पति -9 के शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर महाराष्ट्र के लातूर से आई जयश्री जाधव थीं। जयश्री एक स्कूल टीचर हैं। वे यहां अपने पति और पिता के साथ आई थीं।
- बहुत ही उम्दा खेल रहीं जयश्री जाधव 10वें प्रश्न पर आकर अकट गईं। बिग-बी ने 3 लाख 20 हजार रुपए के लिए 10 वां प्रश्न पूछा था, किस राजनेता को उनके चाहने वाले ताई के नाम से जानते हैं। इसके जवाब के तौर पर मीनाक्षी लेखी, सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, ममता बनर्जी, विकल्प के रूप में दिए गए थे। विकल्प में तीसरे नंबर पर सुमित्रा ताई का नाम लिखा था, लेकिन जयश्री इस सवाल के जवाब में आकर अटक गईं।
- काफी सोचने के बाद जयश्री ने लाइफ लाइन लेने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने फिफ्टी फिफ्टी लाइफ लाइन यूज किया। इसके बाद दो ऑप्शन मीनाक्षी लेखी और सुषमा स्वराज को हटा दिया गया। दो ऑप्शन हटने के बाद भी जयश्री सही जवाब नहीं खोज पा रही थीं, इसलिए उन्होंने जोड़ीदार के रूप में एक और लाइफ लाइन यूज की। जोड़ीदार के रूप में जयश्री के साथ आए उनके पति ने उन्हें सुमित्रा महाजन का नाम सुझाया। इस तरह से जयश्री ने इस सवाल का सही जवाब सुमित्रा महाजन के रूप में लॉक करवाया।
- इस जवाब के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में जयश्री को बधाई देते हुए कहा कि ये बहुत ही आसान था, फिर भी आपको इतना सोच-विचार करना पड़ा। इसके बाद जयश्री ने कहा कि उन्हें सुमित्रा महाजन लग रहा था, लेकिन वे यहां तक पहुंचकर रिस्क नहीं लेना चाहती थी। मैं ममता बनर्जी और सुमित्रा महाजन में फंसी हुई थी।
- जयश्री यहां से 6 लाख 40 हजार रुपए जीत कर गईं। वे चार साल से घर से 45 किमी अप-डाउन कर एक सरकारी स्कूल में पढ़ा रही हैं। इसके लिए उन्हें सैलरी भी नहीं मिलती है। गौरतलब है कि लोकसभा स्पीकर और इंदौर सांसद सुमित्राम महाजन को उनके चाहने वाले ताई कहकर संबोधित करते हैं। वे ताई के नाम से ही मशहूर हैं। इसके पहले सीएम शिवराज को लेकर बिगबी सवाल पूछ चुके हैं। उन्होंने पूछा था कि किस प्रदेश के सीएम को बच्चे मामा कहते हैं।

Post a Comment