Header Ads

इतनी बोल्ड है 'जमाई राजा' की ये एक्ट्रेस, कॉन्ट्रोवर्सीज से भी जुड़ा है नाम


'जमाई राजा' में रोशनी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस निया शर्मा 27 साल (17 सितंबर) की हो गई हैं। दिल्ली में जन्मी निया का असली नाम नेहा शर्मा है, लेकिन उन्हें ये नाम कॉमन लगा और नाम बदलकर निया कर लिया।

बता दें कि निया अक्सर अपने बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 2016 में निया को एशिया की तीसरी सेक्सी महिला का खिताब मिला था। कॉन्ट्रोवर्सीज से भी है नाता...

निया के साथ कई कंट्रोवर्सी जुड़ी हैं। उन्होंने कुछ महीने इंस्टाग्राम पर एक कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके साथ एक छोटा बच्चा था, जो बार-बार बहन की गाली रिपीट कर रहा है। निया ने फोटो के साथ लिखा था, "मैं किसी शरारती को कितना प्यार करती हूं।

नहीं जानती। मैं उसकी मौसी हूं। मेरा बेस्ट फ्रेंड एक बच्चा है और मैं अब भी इसपर यकीन नहीं कर सकती।" निया ने वीडियो के साथ अपील की है कि बच्चे की गाली-गलौच को इग्नोर करें। निया का कुछ महीने पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसमें वे वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' की को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ लिपलॉक करती नजर आ रही थीं। बाद में निया ने वीडियो के बारे कहा था कि इस सीन के दौरान वे ज्यादा कम्फर्टेबल नहीं थीं।

बता दें कि निया अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी फेमस हैं। वे इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने हॉट और बोल्ड शेयर करतीं रहती हैं। एक बार उन्होंने ब्रालेस फोटो शेयर की थी, जिससे उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

निया ने 2010 में टीवी शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद वे 'बहनें' (2011), 'एक हजारों में मेरी बहना है' (2013), 'जमाई राजा' (2014) टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं। वे फिलहाल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की प्रतिभागी है।