Header Ads

सिर मुंडवा छात्रा ने बताया- कैंपस में लड़के करते हैं कैसी-कैसी हरकतें


पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। इससे पहले बनारस हि‍न्दू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी के वि‍रोध में छात्राओं ने प्रदर्शन किया।

आरोप है कि कैंपस में ही तीन लड़कों ने फाइन आर्ट्स की छात्रा से छेड़खानी की और शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा ने सिर मुंडवा लिया है और कहा, लड़के छेड़खानी करते थे, इसलिए बाल कटवाया, क्योंकि जब मेरा लुक चेंज हो जाएगा तब ऐसी हरकतें नहीं होंगी।

'खिड़कियों पर होते हैं अश्लील इशारे'

- प्रदर्शन कर रही रश्मि ने बताया, "हॉस्टल की खिड़कियों पर लड़के पत्थर में लेटर लिखकर फेंकते है। खिड़कियों पर खड़ा होने पर लड़कियों को अश्लील इशारे करते हैं। विरोध करने पर कहते है, कैंपस में दौड़ाकर कपड़े फाड़ देंगे।''

- स्टूडेंट पल्लवी ने कहा, "कैंपस में ही लड़के फिजिकली एब्यूज कर रहे हैं। कपडे फाड़ने की धमकी तक दी जाती है। कल की घटना के बाद हम सभी को खामोश रहने की चेतावनी दी गई है। सर्कुलर जारी किया गया है शाम 6 बजे के बाद सुबह में अंधेरे तक लड़कियां ना निकलें। ये कैसी आजादी है।''
शि‍कायत करने पर कराया गया शांत

- लड़कियों का आरोप है, जब चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की गई तो उन्होंने कहा, "पीएम का दौरा है। अभी आप सभी लोग शांत रहिए।"

- बीएफए छात्रा आकांक्षा सिंह ने विरोध के दौरान सिर के बाल मुंडवा लिया। उसका कहना है कि छेड़खानी होते रहे और हर वक्त हम खामोश रहे, ऐसा नहीं हो सकता है।

दोषी लड़कों पर कार्रवाई होगी: चीफ प्रॉक्टर

-चीफ प्रॉक्टर ओ एन सिंह ने कहा, " लड़कियों को बात करके समझाने की कोशिश हो रही है। सभी दोषी लड़को पर कार्रवाई की जाएगी।