एक्ट्रेस बोली- नौकरानी बनाकर रखती थी सास, नहीं पहनने देती थी शॉर्ट ड्रेस
'बिग बॉस-9'(2015) कंटेस्टेंट मंदाना करीमी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। जिसके बाद एक लीडिंग वेबसाइट ने उनकी एक क्लोज फ्रेंड से बातचीत की, जिसमें फ्रेंड ने बताया कि मंदाना के ससुराल वाले उन्हें नौकरानी बनाकर रखते थे।मंदाना की दोस्त ने किए चौंकाने वाले खुलासे...
- मंदाना की फ्रेंड ने बताया, "उन्हें ससुराल में शॉर्ट ड्रेसेस पहनने की परमिशन नहीं थी।"
- "यहां तक कि उन्हें स्पा और किसी भी तरह के काम के लिए पार्लर जाना साफ मना था।"
- "मंदाना की सास चाहती थीं कि वो सिर्फ किचन में काम करती रहें और बाकी उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं था।"
- "वो इन सभी टॉर्चर से बहुत परेशान हो गई थी। भगवान का शुक्र है कि वो इस दौरान प्रेग्नेंट नहीं हुई। नहीं तो उसके लिए और भी मुश्किल हो जाती। गौरव ने भी इसमें मंदाना की बजाय अपनी मम्मी का साथ दिया।"
- इस बारे में जब मंदाना से बात की गई तो उन्होंने कहा ये सब सच है लेकिन वो अब आगे बढ़ चुकी हूं और इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।
6 महीने में टूट गई थी शादी
- मंदाना ने 25 फरवरी 2017 को इंडियन बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी लेकिन अगस्त के पहले वीक में ये कपल अलग हो गया।
- 6 महीने में कपल के बीच आए अलगाव की वजह घरेलू हिंसा रही।
- दरअसल शादी के बाद से दोनों के बीच मतभेद होने शुरु हो गए थे ऐसे में मंदाना ने पति गौरव से अलग होते ही उनपर डोमेस्टिक वॉयलेंस का केस दर्ज कराया था। बता दें, ये मंदाना की दूसरी शादी थी।
- इन दिनों मंदाना एक NGO के साथ बतौर टीचर काम कर रही हैं।
- वो गरीब बच्चों को मंडे से फ्राइडे मैथ और इंग्लिश पढ़ाती हैं।
- दरअसल 2015 में फिल्म 'रॉय' और 'बिग बॉस-9' के लिए इंडिया आईं मंदाना लंबे टाइम से यहां हैं।
- इसी बीच उन्होंने 2016 में एक और फिल्म 'क्या कूल हैं हम-3' में भी काम किया। हालांकि अब उनके पास काम नहीं हैं।
एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक अंधेरी मजिस्ट्रेट में मंदाना ने पिटीशन फाइल की थी।
- मंदाना ने अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में लिए पति से 10 लाख रु. महीने का मेन्टीनेंस खर्चा मांगा था। साथ ही उन्होंने 2 करोड़ रु. कंपनसेशन राशि की भी डिमांड की थी।
- मंदाना का कहना था कि उन्हें पति के इस बर्ताव से काफी सफर करना पड़ा था।
- इसकी वजह से उन्हें करियर और बिजनेस में भी काफी लॉस हुआ।
- मंदाना बताती हैं, "गौरव की मां ने मुझे कभी पसंद नहीं किया लेकिन मुझे लगा था कि टाइम के साथ चीजें बदल जाएंगी।"
- "मैंने गौरव के लिए अपना धर्म बदला और हिन्दू बनीं। उनकी मां ने तभी हमारी शादी होने दी और ये शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी।"
- "जब उनकी मां को पता चला हम दूसरे घर में साथ शिफ्ट होने वाले हैं तो उन्होंने गौरव को हम दोनों में से किसी एक चुनने के लिए कहा। ऐसे में गौरव ने अपनी मां के साथ रहना ही सही समझा।"
- हाल ही में मंदाना ने एक लीडिंग वेबसाइट इस विषय पर चर्चा की। मंदना का कहना है, "मैं अपने पति को बहुत प्यार करती हूं। मैं उनसे डायवोर्स का लेने का केस फाइल नहीं किया है।"
- "मैं सिर्फ उन्हें ये बताना चाहती हूं कि आप शादी को इतना हल्के में नहीं ले सकते हैं। आप(ससुराल साइड) मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश नहीं कर सकते और न ही मुझे ऐसे घर से निकाल सकते हैं।"
- "मैं उनकी पत्नी हूं पता नहीं क्यों वो मुझे घर आने नहीं दे रहे हैं।
हाल ही में मुझे एक कॉमन फ्रेंड ने बताया कि वो मुझे वापस लाइफ में नहीं चाहते हैं और मुझले तलाक लेना चाहते हैं। अगर वो 5 महीने में मुझसे तलाक लेना चाहते हैं तो फिर उन्होंने शादी ही क्यों की।"
- मंदाना ने पति पर धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।
- मंदाना का कहना था कि गौरव उन्हें हिन्दू बनाना चाहते थे।
- साथ ही वो चाहते थे कि मंदाना एक्टिंग भी छोड़ दें। क्योंकि उनकी फैमिली को ये सब पसंद नहीं था।
- यही नहीं मंदाना का कहना था कि उन्हें ससुराल से भी निकाल दिया गया था। उनकी सास ने भी उनके साथ हैरेसमेंट किया और इनमें गौरव ने भी अपने पैरेंट्स का साथ दिया।
दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से मंदाना की यह दूसरी शादी है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 फरवरी, 2011 को आर्य समाज मंदिर में उन्होंने ललित तेहलान से शादी की थी। हालांकि, इन खबरों का मंदाना ने खंडन किया था, लेकिन इनका मैरिज सर्टिफिकेट मीडिया में लीक हुआ था।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित तेहलान 'गे' हैं। उनका रिलेशनशिप फैशन डिजाइनर रोहित बल के साथ रहा। ललित और रोहित को कई मौकों पर इंटीमेट होता हुआ देखा गया था।
- 2011 में रोहित से ब्रेकअप के बाद ललित ने मंदाना से सीक्रेट मैरिज की थी। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया कि मंदाना ने पहली शादी सिटिजनशिप के लिए की थी। बाद में मंदना और ललित अलग हो गए।


Post a Comment