Header Ads

किसी को नहीं पता कहां है ये क्रिकेटर, गांगुली के कारण पूरी नहीं हुई ये ख्वाहिश



CAB (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल) की नजर में उनकी टीम के क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा लापता हो गए हैं। दरअसल कई कोशिशों के बाद भी वे ओझा से कोई कॉन्टेक्ट नहीं कर सके। जिसके बाद उनके बिना ही बोर्ड ने दो वॉर्मअप मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी। इस बारे में बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी का कहना है कि प्रज्ञान ओझा से कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो सका है। क्या नाराजगी की वजह से हुए गायब...


CAB के ज्वाइंट सेक्रेटरी अविषेक डालमिया के मुताबिक 'हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसलिए मजबूरन हमें उनके बिना ही स्क्वॉड की घोषणा करना पड़ी।'

- गुजरात टूर पर बंगाल की टीम दो वॉर्म-अप मैच खेलेगी। इनमें से पहला मैच 17 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान टीम सूरत में एक चार दिवसीय और एक तीन दिवसीय वॉर्म अप मैच खेलेगी।

- ओझा के लापता होने की वजह CAB से उनकी नाराजगी भी हो सकती है। दरअसल हाल ही में ओझा ने हैदराबाद टीम से खेलने के लिए बंगाल बोर्ड से NOC(अनापत्ति प्रमाण पत्र) मांगा था, लेकिन CAB ने उन्हें इसे देने से इनकार कर दिया।

- प्रज्ञान ओझा पिछले दो सीजन से बंगाल की टीम में खेल रहे थे और अब एकबार फिर हैदराबाद की टीम में लौटना चाह रहे थे। वे पहले भी हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।


ओझा रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन अपनी पुरानी टीम हैदराबाद के साथ खेलना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें सीएबी से NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की जरूरत थी।

- गांगुली ने ये कहते हुए उन्हें NOC देने से इनकार कर दिया था कि, हमें उनकी सर्विस की जरूरत है, और ऐसे में हम उन्हें नहीं छोड़ सकते। गांगुली ने कहा हमने उन्हें अपने साथ तब शामिल किया था जब हैदराबाद टीम की हालत बेहद खराब थी।

- टीम इंडिया के लिए खेल चुके ओझा ने 2015,16 रणजी सीजन में बंगाल की टीम को ज्वाइन किया था। पिछले सीजन में उन्होंने बंगाल के लिए छह मैचों में सिर्फ 10 विकेट लिए थे।

 गुजरात टूर के लिए 17 मेंबर्स वाली बंगाल टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का कप्तान मनोज तिवारी की जगह श्रीवत्स गोस्वामी को बनाया गया है। मनोज दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं।
- ओझा ने अपने टेस्ट करियर में 24 टेस्ट मैचों में 113 विकेट लिए है, उन्होंने आखिरी टेस्ट नवंबर 2013 में खेला था। जिसमें वे मैन ऑफ द मैच बने थे। ये मैच सचिन का विदाई टेस्ट भी था।