सालों से बंद था म्यूजियम का तहखाना, दरवाजा तोड़ते ही सामने आईं ये चीजें
बचपन में हमारी दादी-नानी हमें परियों और दूसरे रहस्यमयी जीवों की कहानियां सुनाती थीं। इन्हें आज तक हमनें देखा तो नहीं है, लेकिन इनके होने पर विश्वास जरुर करते हैं। लेकिन 2006 में लंदन के एक म्यूजियम के तहखाने का बंद दरवाजा जब तोड़ा गया तो अंदर से जो चीजें सामने आईं, उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया। मिले वैंपायर से लेकर ड्रैगन तक के अवशेष
लंदन में मौजूद मेरिलिन क्रीपिड म्यूजियम के बेसमेंट में 200 साल बाद जब लोग गए तो उन्हें अंदर से वेयरवूल्व्स, वेम्पायर्स, एलियंस, ड्रैगन्स सहित कई मिस्टीरियस जानवरों के अवशेष मिले थे। कहा गया था कि ये कलेक्शन 1800वीं सदी के आर्कियोलॉजिस्ट और बायोलॉजिस्ट प्रोफेसर थॉमस थिओडोर मेरिलिन का था।
उनके इस अजीब कलेक्शन में कई तरह के मिथिकल बीस्ट जैसे सड़ी बॉडी की पंखों वाली परियां सहित ऐसे कई जीव थे, जिन्हें हम सिर्फ किताबों या फिल्मों में ही देखते हैं। इसके अलावा जार्स में इंसानों का दिल और दूसरे बॉडी पार्ट्स भी रखे मिले। हालांकि, शुरू में थॉमस के इस कलेक्शन को फर्जी बताया गया था।
लेकिन बाद में कई विशषज्ञों ने उनकी बुद्धिमता की तारीफ की थी। आपको बता दें कि 80 की उम्र में भी थॉमस 40 के दिखते थे।
इस म्यूजियम का एक ऑफिशियल वेबसाइट भी है। उसमें लिखा है कि थॉमस की मौत के बाद 1942 में एक शख्स ने इस म्यूजियम को एक अनाथालय को दिया था। उसने सिर्फ एक शर्त रखी थी कि बिल्डिंग का तहखाना कभी नहीं खुलेगा। इसके बाद वो शख्स कभी नहीं दिखा। 2006 में जब इस बिल्डिंग को गिराने का फैसला किया गया, तब इसके बेसमेंट को खोला गया।
अंदर से निकली चीजें देख हर कोई हैरान था। जहां कुछ लोग यहां से मिली चीजों को असली मानते हैं वहीं कुछ का कहना है कि थॉमस ने मात्र अपनी कला का बेहतरीन नमूना दिखाया है। बात चाहे जो भी हो, जब तहखाने का दरवाजा खोला गया था, तो इसने दुनिया में सनसनी मचा दी थी।

Post a Comment