इस झरने के पानी से पत्थर बन जाती हैं चीजें, लोग कहते हैं चुड़ैल का श्राप
यूनाईटेड किंगडम का मदर्स केव झरना अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पानी से चीजें पत्थर में तब्दील हो जाती है। इसके पानी में मौजूद कैमिकल प्रॉपटी की वजह से लोग इससे दूर रहने की सलाह देते हैं। लोगों में ऐसा डर भी है कि इसके संपर्क में आने से कहीं वे भी पत्थर के न बन जाएं।
आखिर क्यों पत्थर की बन जाती है चीजें...?
- आपको बता दें कि इस झरने के पानी के लगातार संपर्क में रहने वाली चीजें पत्थर में इसलिए तब्दील हो जाती हैं क्योंकि इसमें चूने के मात्रा बहुत ज्यादा है। जिस वजह से चीजों पर Petrification नाम प्रॉसेस शुरू हो जाती है।
- झरने की इस खासियत का फायदा यहां के लोकल आर्टिस्ट ने उठाया और यहां तरह-तरह की चीजें बांधकर टांग दीं जो अब पत्थर में बदल गई हैं। टैडी बीयर से लेकर साइकिल तक कई अब कई चीजें डेकोरेटिव आइटम की तरह नजर आती हैं।
- यहां के लोगों का मानना है कि यह सब मदर शिप्टन नामक चुड़ैल के श्राप की वजह से है। शिप्टन सन् 1600 के आसपास यहां बनी गुफा में रहती थी और अपने काले जादू और भविष्यवाणी के लिए जानी जाती थी।


Post a Comment