बेटे की लाश छाती से चिपकाकर रोता रहा पिता, यूं डूब गईं खुशियां
दो दोस्त नहाने के लिए कस्बे के तालाब में गए। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोज शुरू हुई। दोनों लड़कों के कपड़े तालाब के किनारे रखे थे, जबकि डेड बॉडी तालाब मे उतरा रही थीं। बेटों की मौत देख दोनों पिता फूट-फूटकर रोने लगे। डेड बॉडी बमुश्किल उनसे अलग कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा सकीं।
यह हादसा बदरवास कस्बे में सोमवार को हुआ। यहां रहने वाले छोटेलाल और मुन्ना के 12 वर्षीय पुत्र घनश्याम और नीलेश दोस्त हैं। दोनों सोमवार की सुबह कस्बे के बलराम तालाब में नहाने पहुंच गए।
-देर शाम तक जब दोनों लड़के घर नहीं पहुंचे दोनों के पिता खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे। दोनों के कपड़े तालाब के किनारे रखे हुए और बॉडीज तालाब की सतह पर नजर आईं ।
- बेटों की बॉडी देख छोटेलाल और मुन्ना रोने लगे, उनका रोना सुनकर आसपास के लोग आए और फिर पुलिस भी वहां पहुंच गई। दोनों लड़कों की बॉडीज तालाब से निकाली गई, उनकी मौत हो चुकी थी।
- तालाब से बॉडी निकलते ही दोनों के पिताओं ने पुलिस से बॉडी छीन लीं और सीने से लगा कर रोने लगे। लोगों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन बेटों की मौत से सदमें आए पिता तैयार नहीं हुए। बाद में छोटेलाल अपने बेटे को खुद उठाकर पुलिस व्हीकल तक ले गया, लेकिन रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मुश्किल से मुन्ना को बेटे की बॉडी से अलग किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दृश्य को देख वहां मौजूद सब लोग दुखी हो गए।


Post a Comment