इस कॉमेडियन ने कम किया 10 Kg वजन, कभी पहनती थी मर्दों वाले कपड़े
मोटापे पर काबू पाने वाले ऐसे तीन सेलेब्स के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं। इन सेलेब्स ने वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट ली और अपने डेली रूटीन में चेंज किया। सबसे पहले हम बात करते हैं कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में। बता दें कि भारती का वजन करीब 85 किलो था और उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया है। एक वक्त था जब भारती को मार्केट में मिलने वाले कपड़े भी नहीं आते थे। मर्दों वाले कपड़े पहनती थी...
भारती सिंह कहना है कि मार्केट में मिलने वाले स्टाइलिश कपड़े भी वे अपने वजन के कारण नहीं पहन पाती थी। उनके साइज के कपड़े मार्केट में नहीं मिलते थे, इसलिए वे मर्दों के टी-शर्ट और जीन्स लेकर आती थी। उन्होंने बताया कि मां हमेशा वजन कम करने को लेकर टोकती थी। भारती अपने मोटापे को लेकर भगवान को कोसती भी थी। लेकिन, 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लेने और रनरअप रहने के बाद वे पॉपुलर हो गई और उन्होंने अपने साइज के लिए भगवान को धन्यवाद दिया था।
भारती ने बताया जब उन्होंने टीवी ज्वाइन की तो मैंने अपना ही मजाक उड़ाना शुरू किया और यहीं से मुझे लोगों का प्यार मिलना शुरू हुआ। उस वक्त उन्हें अहसास हुआ कि उनके लिए मोटापा भगवान का सबसे अच्छा गिफ्ट है। भारती ने बताया जब वे रियलिटी शो 'नच बलिए' की प्रतिभागी बनीं तो उन्हें तकरीबन 6 घंटे लगातार रिहर्सल करनी पड़ी। और इसी वजह से उनका 10 किलो वजन कम हुआ। हालांकि, भारती का कहना है कि वे एकदम स्लिम नहीं होना चाहती है। उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए वे जिम ज्वाइन करेंगी और वेट लॉस प्लान करने से पहले वे मेडिकल चेकअप भी करवाएंगी। उनके मंगेतर हर्ष ने उन्हें ग्रीन टी पीने की सलाह दी है। भारती ने बताया वे कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हैं। हां, वे घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं। उन्हें खाने में सलाद नहीं बल्कि रोटी, सब्जी, दाल खाना पसंद है।

Post a Comment