Header Ads

इतने लम्बे हैं इनकी पलकों के बाल, ये हैं 2018 के अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड्स


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल कराने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। आखिर, इस किताब में आ जाने के बाद कोई भी व्यक्ति दुनिया में अपनी तरह का सबसे अनूठा और खास हो जाता है। लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए बरसों प्रैक्टिस करते हैं, कई तरह के त्याग करते हैं और फिर जब वे रिकॉर्ड बना लेते हैं, तो रातोंरात दुनियाभर में चर्चित हो जाते हैं।

लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनके बन जाने के बाद भी व्यक्ति राहत की सांस नहीं ले सकता। उसे रोज ही जतन करते पड़ते हैं। सबसे लम्बे आईलैशेस और नाखूनों के रिकॉर्ड इसी श्रेणी में आते हैं। हम आपको बता रहे हैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 2018 एडिशन में शुमार कुछ अजीबोगरीब अवॉर्ड्स के बारे में। ये हैं पलकों के सबसे लम्बे बाल

-कई महिलाएं मेकअप करते वक्त पलकों को घना दिखाने के लिए नकली आईलैशेस भी लगाती हैं। लेकिन चीन की यु जिआंगजिया के जैसे आईलैशेस शायद कोई न चाहें।

-हालांकि 4.88 इंच लम्बे इन आईलैशेस ने यु को गिनीज बुक में शामिल कराया है। वे पलकों के सबसे लम्बे बालों के मामले में विश्व रिकॉर्ड धारी हैं।

-इन आईलैशेस ने उन्हें दुनिया में सबसे अलग और एकमात्र बनाया है, इसलिए वे इन्हें काटती नहीं हैं। हालांकि चेहरे पर चौबीसों घंटे झूलते बालों के साथ तालमेल बिठाना बड़ा खिझाऊ काम होता है।

महिलाओं की श्रेणी में सबसे लम्बी टांगों का रिकॉर्ड रूस की एकातेरिना लिसिना के नाम है। उनकी बाईं टांग 132.8 सेंटीमीटर और दाहिनी टांग 132.2 सेंटीमीटर लम्बी है।

बेनी हार्लेम का हाई टॉप फेड, यानी बालों का घोंसला सबसे ऊंचा है। 52 सेंटीमीटर के इस घोंसले को बनाए रखने के लिए उन्हें रोज 2 घंटे बालों को स्टाइल देनी पड़ती है और दरवाजे से गुजरते वक्त ध्यान रखना पड़ता है, वरना 2 घंटों की मेहनत बर्बाद भी हो सकती है।

60 साल की नेल आर्टिस्ट अयान्ना विलियम्स 23 साल से नाखून बढ़ा रही हैं। उनके दोनों हाथों के नाखूनों की कुल लम्बाई 576.4 सेंटीमीटर है।

दुनिया की सबसे बड़ी बच्चागाड़ी, यानी प्रैम अमेरिका की जेमी रॉबर्ट्स और टॉम कोल्टुन के पास है। इसकी ऊंचाई 4 फीट 6 इंच से भी ज्यादा है।